फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Officers came into doubt, notice

लापरवाही में छह अफसरों को नोटिस

Fri, 22 Jan 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Fri, 22 Jan 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
Officers came into doubt, notice
स्वच्छ भारत मिशन अभियान की समीक्षा बैठक में डीएम ने काम में लापरवाही बरतने पर आधा दर्जन अधिकारियों को नोटिस जारी कर जबाव तलब किया है। वहीं बैठक में अनुपस्थित डीपीओ को नोटिस रोकने के साथ ही फोटो अपलोड में लापरवाही पर प्रेरक का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम माला श्रीवास्तव ने गोद लिए गांवों के लिए अधिकारियों को दिए गए शौचालयों की प्रगति रिपोर्ट खराब होने पर उनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इनमें बीडीओ व एडीओ भाग्यनगर, बिधूना बीडीओ व एडीओ, अछल्दा बीडीओ, अजीतमल बीडीओ, डीपीआरओ शामिल हैं।
विज्ञापन


वहीं डीएम ने उक्त सभी अधिकारियों को तीन दिन का अल्टीमेटम जारी करते हुए शौंचालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कहा कि कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं गोद लिए गांवों में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों की पुताई व मरम्मत कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा स्कूलों में शौंचालय व सोकता पैड बनाए जाने को भी निर्देश जारी किए। बैठक में डीएम ने गोद लिए निर्मित शौचालयों का उपयोग शून्य होने पर उनके पात्रों को नोटिस जारी कर पांच सौ रुपये जुर्माना वसूले जाने को डीपीआरओ को निर्देश जारी किए।

वहीं स्वच्छता अभियान के प्रचार को पोस्टर, बैनर व पंपलेट आदि की व्यवस्था कराए जाने के लिए डीपीआरओ को निर्देश दिए गए। वहीं ग्राम पंचायत अधिकारियों को प्रधानों से जुड़े पुराने दस्तावेजों को बीडीओ कार्यालय को उपलब्ध कराए जाने के आदेश दिए। साथ ही चेतावनी भी देते हुए बीडीओ को उक्त दस्तावेज उपलब्ध न कराने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को भी कहा है।


उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्वच्छता अभियान के पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुपालन में 24 जनवरी से ब्लाकवार व 27 जनवरी से ग्रामवार कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए। जिसमें कोटेदार, रोजगार सेवक, प्रधान, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा, सफाई कर्मी, चिकित्सक, स्कूली बच्चे, जल निगम, बीएसए आदि को उपस्थित रहने के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में सीडीओ सत्येंद्र नाथ चौधरी, सीएमओ एसबी मिश्रा, पीडी जीपी गौतम, डीपीआरओ सहित सभी बीडीओ व एडीओ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed