फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   odf villages people goind outside for toilet

लाखों शौचालयों के लिए करोड़ो फूंक डाले फिर लकड़ी कंडे और ताले

Mon, 05 Jul 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
odf villages people goind outside  for  toilet
सहार(औरैया)। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों को खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए गए लेकिन शौचालयों में कबाड़ भरा है और ताले पड़े हैं। कहीं दरवाजे टूटे हैं तो कहीं निर्माण अधूरा है। ऐसे में लोग खुले में शौच जाने पर मजबूर हैं। सहार ब्लॉक की ग्राम पंचायत हरपुरा व उसके मजरे सुखलालपुर का यही हाल है। अधिकारी ओडीएफ घोषित करने के बाद मिशन को भूल सा गए हैं।
विज्ञापन

निर्धारित समय पर गांवों को ओडीएफ करने के लिए आनन फानन में अधूरे शौचालय बनवा दिए गए। देखरेख के अभाव में कुछ जर्जर हो गए तो किसी में दरवाजे और पानी की व्यवस्था न होने पर लोगों ने इसे कबाड़ भरने (लकड़ी, कंडे) में प्रयोग करना शुरू कर दिया। शौचालयों का उपयोग ही बंद कर दिया है।
विज्ञापन

अधिकांश शौचालय तो पांच से छह महीने में ही जर्जर हो चुके हैं। इससे स्वच्छता अभियान पर पलीता लगता नजर आ रहा है। सुखलालपुर के राजकुमार ने बताया कि सरकार कई योजनाएं चला रही है। उन्हें किसी योजना का लाभ नहीं मिला। वह परिवार के साथ खुले में शौच जाने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्दबाजी में घटिया निर्माण
गांव की द्रोपदी ने कहा कि जल्दबाजी में घटिया निर्माण कराया गया। जिसके कारण दरवाजा कुछ दिनों में ही टूट गया। आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर दरवाजा नहीं लगवा सकी और खुले में शौच जाना मजबूरी बन गई।
निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया
गांव के ही ब्रजेश कुमार ने बताया कि सरकार से योजना के तहत शौचालय तो मिला। लेकिन निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया। जिससे वह भी परिवार के साथ खुले में शौच जा रहे हैं। कई बार उन्होंने निर्माण पूरा कराने की गुहार भी लगाई।

कुछ माह पहले ही ग्राम पंचायत का कार्यभार ग्रहण किया है। पहले ही गांव में शौचालय बन गए थे। ग्रामीणों से कुछ शौचालय अधूरे होने की जानकारी मिली है। जिसके बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। - राजीव कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed