फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Objectionable video went viral for not paying extortion

Auraiya News: रंगदारी न देने पर आपत्तिजनक वीडियो किया था वायरल

Sat, 22 Apr 2023 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 22 Apr 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Objectionable video went viral for not paying extortion
दिबियापुर। सिपाही के साथ एक महिला का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले महिला के तलाकशुदा पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने पीड़िता से पांच लाख रुपए रंगदारी मांगी थी और न देने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।
विज्ञापन


दो दिन पहले 18 अप्रैल को क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का एक वीडियो दिबियापुर थाने में तैनात सिपाही प्रमोद के साथ वायरल हुआ था। इस मामले में पीड़िता ने तलाकशुदा पति दिबियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी धर्मेंद्र उर्फ करन के खिलाफ मारपीट कर मोबाइल छीनने और व्यक्तिगत फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

निरीक्षक अपराध नरेंद्र सिंह राठौर और पुलिस बल ने शुक्रवार को धर्मेद्र उर्फ करन को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक के पास से एक मोबाइल भी बरामद हुआ। आरोपी ने बताया कि बरामद मोबाइल पीड़िता का है। उसके साथ मारपीट कर यह मोबाइल छीन लिया था। पीड़िता से पांच लाख रुपए की रंगदारी की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुपए देने से मना करने पर उसने पीड़िता के व्यक्तिगत फोटो व वीडियो उसके मोबाइल से उसके फेसबुक व इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर वायरल कर दिए थे। आरोपी के खिलाफ रंगदारी मांगने का भी मुकदमा पंजीकृत किया गया है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed