फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Nunihal kept facing the cold wave for an hour in the extreme cold.

Auraiya News: कड़ाके की ठंड में एक घंटे शीतलहर के थपेड़े झेलते रहे नौनिहाल

Wed, 27 Dec 2023 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 27 Dec 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Nunihal kept facing the cold wave for an hour in the extreme cold.
औरैया। जिले के परिषदीय स्कूलों के खुलने में एक घंटे की बढ़ोतरी का जारी हुआ फरमान नौनिहालों के लिए बुधवार को परेशानी का सबक बना। बदले टाइमटेबल की जानकारी के अभाव में सुबह नौ बजे स्कूल पहुंचे बच्चे एक घंटे तक स्कूल न खुलने की वजह से बाहर खड़े रहे। यहां कोहरे के बीच शीतलहर के थपेड़ों का सामना नौनिहालों ने किया। 10 बजे पहुंचे गुरुजी ने ताला खोला। तब जाकर बच्चे स्कूल के अंदर पहुंचे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी नेहा प्रकाश के निर्देश पर सोमवार को बीएसए अनिल कुमार ने पत्र जारी करते हुए कड़ाके की ठंड के मद्देनजर स्कूल का टाइमटेबल बदलने के निर्देश दिए गए। अभी तक कक्षा-1 से लेकर आठवीं तक के स्कूलों के लिए सुबह नौ बजे से शाम दो बजे तक का समय निर्धारित था। सोमवार को क्रिसमस की छुट्टी के दौरान जिलाधिकारी के आदेश पर बीएसए ने एक घंटे देरी से स्कूल खुलने का आदेश जारी किया। सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक स्कूल खोलने के निर्देश जारी किए। शिक्षकों को तो वाट्सएप के माध्यम से जानकारी मिल गई, लेकिन नौनिहालों व अभिभावकों को बताने कौन जाता। ऐसे में छात्र-छात्राएं सुबह नौ बजे स्कूल पहुंच गए। ताला बंद देख बाहर इंतजार करते रहे। एक घंटे घने कोहरे व चल रही शीतलहर के बीच खुले में बच्चों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

--------------
सीन-1)फोटो-26एयूआरपी05- दिबियापुर स्थित परिषदीय स्कूल के बाहर कड़कड़ाती ठंड में खड़े नौनिहाल। संवाद
दिबियापुर कस्बा के थाना के पास स्थित परिषदीय स्कूल के बाहर सुबह नौ बजे से ही छात्रों की भीड़ जुट गई। नौनिहालों की भीड़ को देखते हुए यहां राहगीर भी रुके। कुछ छात्र छुट्टी का अंदेश जता रहे थे। वहीं एक घंटे देरी से स्कूल खुलने की जानकारी आस पड़ोस के लोगों ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
फोटो-26एयूआरपी06- प्राथमिक स्कूल उमरैन के बाहर गुरुजी के आने के इंतजार में खड़े नौनिहाल। संवाद
सीन-2)
एरवाकटरा ब्लाक के प्राथमिक स्कूल उमरैन के बाहर मंगलवार सुबह नौ बजे ही छात्रों की भीड़ जुट गई। गुरुजी के आने के इंतजार में बच्चे बाहर खड़े रहे। घने कोहरे के बीच एक घंटे तक उन्हें शीतलहर के थपेड़ों का सामना करना पड़ा।
-----------------
फोटो-26एयूआरपी07-सांवलिया गांव स्थित प्राथमिक स्कूल के बाहर खड़े नौनिहाल। संवाद
सीन-3)
बिधूना ब्लाक के गांव सांवलिया स्थित प्राथमिक विद्यालय के बाहर पूर्व निर्धारित समय सुबह नौ बजे ही छात्र स्कूल पहुंच गए। दरवाजे पर ताला जड़ा होने की वजह से बाहर खड़े होकर उन्हें एक घंटे इंतजार करना पड़ा।
----------------
सीन-4)
फोटो-26एयूआरपी08- रमपुरा स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल के बाहर अलाव तापते छात्र। संवाद
उच्च प्राथमिक विद्यालय रमपुरा में सुबह नौ बजे पहुंचे नौनिहालों को स्कूल बंद मिला। इस पर घासफूस में आग लगाते हुए नौनिहाल अलाव तापते नजर आए। गुरुजी के आने के बाद कक्षाओं की ओर बच्चों ने रुख किया।

----------------
बोले जिम्मेदार-------


कड़ाके की ठंड को देखते हुए बच्चे बीमार न हो जाएं इसे लेकर टाइम टेबल बदला गया है। निर्देश कि्रसमस की छुट्टी के दिन जारी होने की वजह से बच्चों को जानकारी नहीं हो पाई। हालांकि शिक्षकों की ओर से काफी कुछ बच्चों को अवगत कराने का प्रयास किया गया है।-अनिल कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed