फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   NTPC will generate 1.28 lakh MW

1.28 लाख मेगावाट बिजली पैदा करेगी एनटीपीसी

Thu, 12 Mar 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Thu, 12 Mar 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
NTPC will generate 1.28 lakh MW

एनटीपीसी ने औरैया में गैस पावर स्टेशन की नींव डाली थी। अब सौर ऊर्जा क्षेत्र में भी बिजली उत्पादन कर रही है। एनटीपीसी का वर्ष 2032 तक एक लाख 28 हजार मेगावाट बिजली उत्पादक कंपनी बनने का लक्ष्य है। वहीं सौर ऊर्जा से वर्ष 2019 तक 10 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य है।

विज्ञापन

 
एनटीपीसी महाप्रबंधक रामकृष्ण पाल ने बताया कि अब तक एनटीपीसी 43803 मेगावाट की परियोजनाएं देश में स्थापित कर चुकी है। देशभर में फैले कंपनी संयंत्रों में 25 हजार कर्मी बिजली उत्पादन में लगे हैं।
विज्ञापन


एनटीपीसी इस समय कोल, गैस, हाइड्रो, सौर ऊर्जा आधारित संयंत्रों से बिजली उत्पादन कर रही है। कारपोरेट स्तर पर तय होने के बाद न्यूक्लियर पावर प्लांट भी लगाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एनटीपीसी औरैया ने इस वर्ष संयंत्र की सभी चारों टरबाइनों का आधुनिकीकरण कर लिया है। टरबाइनों के आधुनिकीकरण से पहले से अधिक क्षमता बढ़ेगी।

एनटीपीसी में द्वितीय चरण के विस्तारीकरण के सवाल पर महाप्रबंधक आरके पाल ने कहा कि विस्तारीकरण के लिए अन्य आवश्यक जरूरतें पूरी कर लीं गईं हैं। एनटीपीसी औरैया गैस बेस्ड संयंत्र है। देश में इस समय गैस उत्पादन कम है। इसके चलते द्वितीय चरण का एनटीपीसी प्रोजेक्ट अटका है।


सरकार कह रही है कि 2017 के बाद गैस उत्पादन में वृद्धि आ सकती है। गैस उत्पादन बढ़ने के बाद ही एनटीपीसी औरैया का विस्तारीकरण संभव है।
 
बताया कि गत14 वर्षों से औरैया संयंत्र दुर्घटना मुक्त संयंत्र बना हुआ है। परियोजना को नेशनल सेफ्टी अवार्ड और एनटीपीसी स्वर्णशक्ति अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। एजीएम एचआर पी श्रीधर, एजीएम ओ एंड एम डी सिंह, एजीएम टीएस एस दास गुप्ता ने भी जानकारियां दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed