{"_id":"6b0b1e9a4aa83377da0f26e6","slug":"long-traffic-jam-at-the-railway-crossing-auraiya-news-c-211-1-aur1024-155714-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: रेलवे क्रॉसिंग पर लगा लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: रेलवे क्रॉसिंग पर लगा लंबा जाम
विज्ञापन
फोटो-31-क्रॉसिंग पर लगा जाम। संवाद
- आउटर पर रोकनी पड़ी स्पेशल एक्सप्रेस, राहगीर हुए परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
अछल्दा। सहालग और साप्ताहिक बाजार के कारण कस्बे की 13बी रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार शाम को जाम लग गया। रेलवे फाटक करीब एक घंटे तक बंद रहा और क्रॉसिंग पर गाड़ियां फंसी रहीं। इससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। कानपुर जा रही सूबेदारगंज स्पेशल एक्सप्रेस को तीन मिनट तक आउटर पर रोकना पड़ा।
गेटमैन ने शाम 4:33:0 बजे फाटक बंद किया था। लगातार ट्रेनों के आने-जाने के कारण गेट शाम 5:10:0 बजे खोला गया। गेट खुलते ही वाहनों की लंबी कतार लग गई। तेरह मिनट बाद डाउन लाइन पर गाड़ी आने पर गेट बंद करने का प्रयास किया गया। गाड़ियां फंसी होने के कारण गेट बंद नहीं हो सका। सूबेदारगंज स्पेशल एक्सप्रेस को फिर तीन मिनट आउटर पर रोका गया। पुलिस ने मशक्कत कर शाम 5:28:0 बजे फाटक बंद कराया। ट्रेन को रवाना करने के बाद फाटक शाम 5:34:0 बजे खुला।