फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   now Tulsipur village spread measles

अब तुलसीपुर गांव में फैला खसरा

Tue, 10 May 2016 11:11 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Tue, 10 May 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
 now Tulsipur village spread measles
मरीजों का परीक्षण करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : amar ujala beuro
स्वास्थ्य विभाग ताहरपुर गांव में फैले खसरे को काबू नहीं कर पाया था कि क्षेत्र के तुलसीपुर गांव में खसरे ने अपने पैर जमा लिए हैं। तकरीबन हर घर में एक व्यक्ति इसकी चपेट में है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की संक्रामक रोग नियंत्रक टीम ने गांव का दौरा कर पीड़ितों को दवाइयां बांटी है। इसके बावजूद रोग पर काबू करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


भाग्यनगर ब्लाक क्षेत्र के तुलसीपुर गांव में चिकनपॉक्स यानि खसरे ने लगभग एक माह पहले दस्तक दी थी। समय पर रोग को लेकर जरूरी कदम न उठाए जाने से क्षेत्र में खसरे ने महामारी का रूप ले लिया है। आलम यह है कि तुलसीपुर गांव में करीब हर घर में एक व्यक्ति बीमारी से कराह रहा है।  मंगलवार को गांव तुलसीपुर गांव में देवेन्द्र प्रताप(22), मयंक(4), गुलशन(1), निशा(18), कुनाल(6), मीरा(18), साधना(35), पारूल(3) सहित तकरीबन दो दर्जन से अधिक लोग बीमार दिखे।
विज्ञापन


प्रधान प्रतिनिधि आनन्द कुमार की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की सीएचसी दिबियापुर की संक्रामक रोग नियंत्रक टीम गांव पहुंची। टीम में शामिल सीएमएस डा. सहूद अहमद, बीएचओ हिमांशू कुमार, गौरव कुमार, शिवेन्द्र सिंह चैहान, विनोद कनौजिया, अश्वनी कुमार, रामसिंह ने गांव पहुंचकर पीड़ितों का इलाज शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोने-टोटके भी नहीं आ रहे काम
औरैया। चिकनपॉक्स को पुराने बुजुर्ग बड़ी माता भी कहते हैं। उन्हीं की परंपरा के अनुसार इस रोग में दवा नहीं खाई जाने का अंधविश्वास है। ऐसे में गांव के लोग दवा से परहेज कर रहे हैं। छुआछूत के रोग के रूप में माने जाने वाली बड़ी माता को शांत करने के लिए पीड़ितों के तीमारदार टोने-टोटके भी करते देखे जा रहे हैं। लेकिन उनके टोने-टोटके आदि घरेलू इलाज भी रोगियों के काम नहीं आ रहे हैं।

इन गांवों में बजी खसरे की घंटी
औरैया। भीषण गर्मी और गंदगी के कारण फैलने वाले खसरे ने ब्लाक क्षेत्र में खतरे की घंटी बजा दी है। क्षेत्र के पसईपुर व रामपुर की मडैया गांवों मे भी खसरा अपने पैर पसारते देखा जा रहा है। जल्द ही उक्त गांवों पर ध्यान न दिया गया तो यहां भी हालात बिगड़ सकते हैं।


तुलसीपुर गांव में खसरे की सूचना मिलते ही डाक्टरों की टीम को दवाइयों के साथ रवाना कर दिया गया है। पीड़ितों को दवाइयां उपलब्ध कराईं जा रही हैं। जल्द ही स्थिति को काबू में करने का प्रयास रहेगा।
                    डा. एसबी मिश्रा
                       सीएमओ
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed