{"_id":"691cb84e26151e9e360bf447","slug":"now-there-are-1300-polling-stations-in-the-district-not-1139-auraiya-news-c-211-1-aur1006-134628-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: अब जिले में 1139 नहीं 1300 मतदेय स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: अब जिले में 1139 नहीं 1300 मतदेय स्थल
विज्ञापन
्रऔरैया। मतदान के दौरान वोटरों को सहूलियत देने के उद्देश्य से मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिपिधियों के साथ बैठक की। एक मतदेय स्थल पर 1200 मतदाताओं के संभाजन का प्रस्ताव बताया गया। इस प्रस्ताव के मुताबिक जिले में निर्धारित 854 मतदान केंद्रों के सापेक्ष अब 1139 के बजाय 1300 मतदेय स्थल होंगे। 1200 मतदाताओं के निर्धारित किए गए मानक के अनुसार जिले में 161 मतदेय स्थलों का इजाफा किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि जनपद में तीनों विधान सभाओं के तहत 854 मतदान केंद्रों पर 1139 मतदेय स्थल बनाए गए थे। संभाजन के बाद जिले में प्रस्तावित 161 मतदेय स्थलों को सम्मिलित करते हुए मतदेय स्थलों की संख्या 1300 हो जाएगी। डीएम ने बताया कि मतदेय स्थल संभाजन प्रक्रिया में 1200 से अधिक मतदाता वाले मतदेय स्थलों को चिह्नित करते हुए उनकी मतदाताओं का संभाजन मजरावार किया गया है। यह भी निर्धारित किया गया है कि एक परिवार के सभी मतदाताओं का मतदेय स्थल एक ही रहे। विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदेय स्थलों के रनिंग सीरियल नंबर दिए जाएंगे। मतदेय स्थलों की नई सूची में कोई भी आक्जिलरी मतदेय स्थल नहीं रखा जाएगा। बुधवार से शुक्रवार के बीच जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी संलग्नकों सहित प्रस्तावित मतदेय स्थलों का प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को आयोग के अनुमोदनार्थ भेज दिया जाएगा।
डीएम ने बैठक में विधानसभा वार जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में 202 बिधूना विधानसभा के कुल 286 मतदान केंद्रों पर 404 मतदेय स्थल थे। संभाजन के बाद स्थलों की संख्या बढ़कर 471 हो जाएगी। वहीं, पूर्व में 203 दिबियापुर विधानसभा के कुल 289 मतदान केंद्रों पर 361 मतदेय स्थल थे। संभाजन के बाद यहां मतदेय स्थलों की संख्या बढ़कर 410 हो जाएगी। इसी तरह से 204 औरैया विधानसभा के कुल 287 मतदान केंद्रों पर 374 स्थल थे। संभाजन के बाद संख्या बढ़कर 419 हो जाएगी।