फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Now the district level revenue officer will investigate the scam

अब जिला स्तरीय राजस्व अधिकारी करेंगे घोटाले की जांच

Mon, 20 Jun 2022 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Now the district level revenue officer will investigate the scam
औरैया। समाज कल्याण विभाग के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचारण मद में लाखों के हेरफेर के मामले की जांच अब जिलास्तरीय राजस्व विभाग के अधिकारी करेंगे। इसके लिए निदेशक समाज कल्याण ने डीएम को पत्र भेजा है। निर्देश दिए कि मामले में दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए शासन से तीन करोड़ रुपये अनुसूचित जाति अत्याचारण मद में आवंटित हुआ था। इसमें हेराफेरी का आरोप लगा जिलाधिकारी से शिकायत की गई थी। आरोप है कि पटल सहायक ने कई पीड़ितों के खाते बदलकर लगभग 25 लाख रुपये की हेराफेरी की है। मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार व कोषाधिकारी से अभिलेखों की जांच के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

आवेदन करने वाले लाभार्थियों की सूची के अलावा आवंटित बजट, कोषागार को भेजे गए नामों का मिलान कराया गया। जांच में पता चला कि कर्मचारियों ने सांठगांठ करके कई लाभार्थियों के खाते बदले और लाखों रुपये अपने और चहेतों के बैंक खातों में भेज दिए। जिला समाज कल्याण अधिकारी आशुतोष कुमार ने एक रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव को भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में 377 लाभार्थियों को योजना का लाभ तीन किस्तों में दिया जाना था। इसमें से करीब 17 खातों में पटल सहायक, लेखाकार व कार्यालय सहायक सहित कंप्यूटर आपरेटर ने हेराफेरी की। जांच में इसकी अधिकारियों ने पुष्टि की। इनके विरुद्ध कार्रवाई लगभग तय मानी जा रही।
इधर, कुछ तत्कालीन अधिकारियों की संलिप्तता को देखते हुए निदेशक समाज कल्याण राकेश कुमार ने डीएम को पत्र भेजा है। जिसमें कहा है कि मामले की जांच राजस्व विभाग के अधिकारी से करा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट निदेशालय को भेजी जाए।

समाज कल्याण विभाग में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचारण मद के घोटाले की जांच के मामले में शासन ने राजस्व विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी से जांच कराने के निर्देश दिए हैं। प्रस्ताव बनाकर डीएम को भेजा जाएगा। उनके अनुमोदन के बाद जिला स्तरीय अधिकारी का अनुमोदन होगा। - अनिल कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed