फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Now patients will not wander for 15 blood tests

Auraiya News: खून की 15 जांचों के लिए अब नहीं भटकेंगे मरीज

Mon, 20 Jan 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 20 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Now patients will not wander for 15 blood tests
सीएचसी की लैब में पैक रखी मशीन - फोटो : हाईवे पर सई नदी पुल में लटका ट्रक।
औरैया। अछल्दा सीएचसी में मरीजों को अब खून की 15 जांचों के लिए चिचौली मेडिकल कॉलेज तक नहीं भटकना पड़ेगा। ये सुविधा अब उनकी सीएचसी में ही मिलेगी।
विज्ञापन

यहां की पैथोलॉजी को एक ऑटोमेटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन मिल गई है। जल्द ही कंपनी के इंजीनियर पैथोलॉजी में मशीन लगाएंगे। इसके बाद जनता को सहूलियत के लिए शुरू कर दिया जाएगा।
अछल्दा सीएचसी के दायरे में 50 ग्राम पंचायतों के 400 से ज्यादा गांवों के लोग आते हैं। अभी तक अछल्दा सीएचसी में सामान्य जांचें ही हो पा रही हैं। खून से जुड़ी कई जांचों के लिए मरीजों को चिचौली मेडिकल कॉलेज व दिबियापुर सीएचसी का रुख करना पड़ता है।
विज्ञापन

इस समस्या को देखते हुए अधीक्षक की मांग पर एक ऑटोमेटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन सीएचसी को मिली है। अब इस मशीन से किडनी, लिवर, यूरिया, यूरिक एसिड, प्रोटीन, आरएच फैक्टर, लिपिड प्रोफाइल, ब्लड शुगर समेत करीब 15 प्रकार की जांचें की जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी अछल्दा के अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि पैथोलॉजी के लिए ऑटोमेटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन की खरीद की गई है। मशीन का इंस्टाॅलेशन कराने के लिए कंपनी को पत्र भेजा गया है। जल्द मशीन का इंस्टॉलेशन करा दिया जाएगा। मरीजों को सीएचसी में ही जल्द जांच रिपोर्ट मिल जाया करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed