फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Now patients will be examined with 5-part CBC machine

Auraiya News: अब 5-पार्ट्स सीबीसी मशीन से होगी मरीजों की जांच

Sun, 12 Oct 2025 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 12 Oct 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Now patients will be examined with 5-part CBC machine
फोटो-12 एयूआरपी 04 सीएचसी में मशीन इंस्टॉल करते इंजीनियर। संवाद
बिधूना। सीएचसी को अत्याधुनिक 5-पार्ट्स सीबीसी मशीन नई मिल गई। इससे अब मरीजों की जांचें आसानी से हो सकेंगी। उन्हें जांच के लिए निजी लैब का सहारा नहीं लेना पड़ेगा।
विज्ञापन


अभी तक यहां पर 3-पार्ट्स की सीबीसी मशीन लगी थी। इससे सभी प्रकार की रक्त जांच नहीं हो पाती थी। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नई अत्याधुनिक सीबीसी मशीन की डिमांड की गई थी। इस पर सिम्मैक कंपनी की पांच पार्ट्स सीबीसी मशीन आ गई है। इस मशीन की करीब नौ लाख कीमत बताई जा रही है। सीएचसी में कंपनी के इंजीनियर राजन ने मशीन को इंस्टॉल कर चालू किया।
विज्ञापन

एलटी विवेक शाक्य ने बताया कि नई मशीन से हीमोग्लोबिन, आरबीसी, डब्ल्यूबीसी, प्लेटलेट्स के संग डब्ल्यूबीसी के न्यूट्रोफिल्स, लिम्फोसाइट्स, मोनोसाइट्स, इओसिनोफिल्स और बेसोफिल्स की जांच भी संभव होगी। नई मशीन लगने से सीएचसी में जांच सेवाओं में बड़ा सुधार हुआ है। सीएचसी पर लगभग 80 से 90 मरीज प्रतिदिन सीबीसी जांचों के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षक डॉ बीपी शाक्य ने बताया कि 5-पार्ट्स सीबीसी मशीन लगने से अब एनीमिया, डेंगू, टाइफाइड व मलेरिया जैसी बीमारियों की जांच और अधिक सटीक रूप से की जा सकेगी। इससे मरीजों को समय पर सही उपचार मिल सकेगा। इसकी सभी जांचें सीएचसी में निशुल्क होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed