फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Now like the city, there will be door to door garbage collection in the villages

अब शहर की तरह गांवों में घर-घर होगा कूड़ा उठान

Wed, 22 Jun 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Now like the city, there will be door to door garbage collection in the villages
औरैया। शहर की तरह अब गांवों में भी कर्मचारी घर-घर जाकर कूड़ा इकट्ठा करेंगे। यह व्यवस्था पांच हजार से अधिक वाली ग्राम पंचायतों में लागू होगी। ग्राम पंचायतों को स्वच्छ रखने के लिए दूसरे काम भी किए जाएंगे।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों को अपने गांवों में सफाई के बंदोबस्त अपने तरीके से करने की छूट दी गई है। घर-घर कूड़ा उठान के अलावा कूड़े के प्रबंधन के लिए क्या इंतजाम करने हैं, इसका फैसला पंचायत खुद करेंगी। पहले चरण में जनपद की 20 ग्राम पंचायतें चिह्नित हुई हैं। इन ग्राम पंचायतों के 28 राजस्व गांवों में आठ का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। 20 का प्रशिक्षण 22 जून को होगा।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन (द्वितीय चरण) के तहत ग्राम पंचायतों को स्वच्छ करने की योजना है। पांच हजार से अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायतों में घरों से सीधा कूड़ा उठाने के साथ ही 12 अन्य बिंदुओं पर काम होगा। इसके तहत ग्राम पंचायत में सामुदायिक वर्मी पिट, सामुदायिक कचरा स्थल, सामुदायिक प्लास्टिक बैंक, सामुदायिक इंसुुलेटर समेत अन्य अहम कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायतीराज के अधिकारियों का कहना है कि प्लास्टिक बैंक के जरिए गांव में फैलने वाले प्लास्टिक का कचरा खत्म होगा। इसी तरह सामुदायिक इंसुलेटर के माध्यम से सेनेटरी पैड आदि नष्ट किया जाएगा। हालांकि इनमें से ग्राम पंचायतों को अपनी जरूरत के मुताबिक कार्य चुनने की आजादी होगी।
इस काम में स्वच्छ भारत मिशन, 15 वें वित्त आयोग व मनरेगा की भी मदद ली जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी संदीप कुमार वर्मा ने कहा कि जिले के छह ब्लॉकों की 20 ग्राम पंचायतों के 28 राजस्व गांवों का चयन किया गया है। जिसमें से आठ का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। शेष का बुधवार से प्रशिक्षण कराया जाएगा। इसके बाद इन गांवों में शीघ्र ही डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य शुरू किया जाएगा।

इन ग्राम पंचायतों को लागू होगी व्यवस्था
अछल्दा ब्लाक के बैसोली, घसारा, गुनौली, ग्वारी, औरैया ब्लाक के अयाना, भाग्यनगर ब्लाक के दौलतपुर, सेहुद, उमरी, बिधूना ब्लाक के बेला, रुरुखुर्द, सबहद, ऐरवाकटरा ब्लाक के बरौना कला, डोभामाफी, हरचंद्रपुर, कुदरकोट, रठगांव, उमरैन, सहार ब्लाक के धुुपकरी, सहायल, याकूबपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed