फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Now here will never drink

अब यहां पर कभी नहीं मिलेगी शराब

Wed, 27 Jul 2016 12:25 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Wed, 27 Jul 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Now here will never drink
अवैध शराब - फोटो : अमर उजाला
पछैयां बस्ती में दो दशक पुराना अवैध शराब का कारोबार बंद हो गया है। दो दिन से किसी भी घर में शराब नही बनाई गई। मंगलवार सुबह जब कुछ लोग शराब खरीदने पहुंचे तो महिलाओं और युवाओं ने उन्हें भगा दिया। कहा कि अब यहां कभी शराब नही मिलेगी।
विज्ञापन


औरैया की पछैयां बस्ती में करीब बीस साल से अवैध शराब का कारोबार हो रहा है। यहां पर कभी पुलिस छापा मारती तो कभी शराबी गालियां बकते। शहर में भी कोई इन बस्तियों के लोगों को इज्जत की नजर से नही देखता। यह सब नई पीढ़ी को रास नहा आ रहा था। अमर उजाला ने जब उनके पुनर्वास का मुद्दा उठाया तो प्रशासन भी खड़ा हो गया। उन्हें योजनाएं और दूसरे धंधे के लिए ऋण दिलाने की घोषणा कर दी। इसके बाद सभी महिलाओं ने एकजुट होकर इस धंधे से तौबा कर ली। बस्ती में शराब न बनाने का फरमान जारी कर दिया। युवाओं ने भी इसमें बढ़चढ़ कर भागीदारी की।
विज्ञापन


सूचना पर डीएम माला श्रीवास्तव ने एसडीएम व पूर्ति निरीक्षक टीम को भेजकर बस्ती के लोगों की सूची बनवाई। राशनकार्ड और योजनाओं का लाभ देने के लिए समूह बना दिए। डीएम व एसडीएम ने यहां के लोगों को हर संभव मदद और बैंकों से योजनाओं पर वरीयता से ऋण दिलाने का आश्वासन दिया है। अब पछैयां बस्ती वालों के चेहरे पर चमक है। दो दिन से पछैयां बस्ती में शरब की एक बूंद नही बन रही है। ऐसे में बस्ती में शराब के पियक्कड़ सुबह से शराब लेने पहुंच गए। इस पर महिलाओं और युवाओं ने उन्हें खदेड़ दिया। कहा कि आज से यहां मत आना। यहां पर अब कभी शराब नही मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed