अब आंदोलनकारी रामानंद ने छोड़ा खाना-पानी
ग्राम सभा की भूमि पर हो रहे कब्जे और अवैध निर्माण को रोकने को लेकर लोहिया ग्राम परघईपुर के ग्रामीणों ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। अनशन के दूसरे प्रशासन की ओर से कोई सुध न लिए जाने से खफा अनशन के नेतृत्व कर्ता अशोक उर्फ रामानंद यादव ने खाना-पानी छोड़ देने का ऐलान कर दिया।
दूसरे भी अनशनकारी मुख्यमंत्री के धरनास्थल पर न आने तक अनशन को जारी रखने की जिद पकड़े रहे।
वहीं ग्राम पंचायत में जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी चयन में पात्रों को सूची से बाहर किए जाने के विरोध में गांव के रामानंद अशोक उर्फ रामानंद यादव के नेतृत्व में ग्रामीण गुरुवार से जिला मुख्यालय पर अनशन पर बैठे हैं।
वहीं अनशनकारियों को हाल न लेने से खफा अशोक उर्फ रामानंद यादव ने दाना पानी छोडने को ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री के न तक मौन व्रत रहते हुए क्रमिक अनशनके सत्याग्रह को जारी रखने का संकल्प लिया।
आज अनशन पर अशोक कुमार उर्फ रामानंद यादव, धुन्नू अग्निहोत्री, इंदल सिंह, रणपाल सिंह, भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष संतकुमार तिवारी, तारबाबू, धीरसिंह, आनंद सिंह, मुनेर सिंह, मुहर सिंह, परशुराम, बदन सिंह, राजाराम, बृजमोहन, श्रीराम, प्रभूदयाल, अर्जुन सिंह, टिंकू, दिनेश कुमार, धीर सिंह आदि बैठे।