फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Notices issued from court, being served through Tehsil

Auraiya News: कोर्ट से निकले नोटिस, तहसील के जरिए हो रहे तामील

Fri, 12 Jul 2024 01:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Notices issued from court, being served through Tehsil
औरैया। सदर तहसील की सात सदस्यीय टीम ने जोत चकबंदी आकार पत्र 45 में फर्जी आख्या के जरिए 25 लोगों को 37.56 एकड़ जमीन आवंटन का मामला पकड़ा। रिपोर्ट के आधार पर एडीएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज हुआ। अब कोर्ट से नोटिस निकल चुके हैं। जो तहसील के जरिए तामील कराए जा रहे हैं। नोटिस के तहत लोगों को अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

सात सदस्यीय जांच टीम ने वैसुंधरा ग्राम पंचायत में पकड़े फर्जीवाड़े ने जिलेभर के लोगों का ध्यान आकर्षित कराया है। निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आगे क्या होगा। 25 लोगों को आवंटित हुई 37.56 एकड़ जमीन में कुछ लोगों ने पाता पेट्रो केमिकल्स को जमीन देकर मोटा मुआवजा भी पाया। सूत्रों के अनुसार इनमें ज्यादातर की मौत हो चुकी हैं। कुछ जगहों पर उनके वारिस काबिज हैं। वहीं कुछ जगहों पर प्लाटिंग कर दी गई है। ऐसे में यह कवायद काफी वृहद हो गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर एडीएम कोर्ट में वाद दर्ज कराया गया। जहां एक ओर पहली तारीख में जमीन के क्रय विक्रय पर रोक लगाई गई, तो दूसरी ओर अब कोर्ट से नोटिस जारी हो चुके हैं। 15 दिन बाद इस वाद की दूसरी तारीख है। कोर्ट से नोटिस निकल चुके हैं। तहसील के जरिए तामील कराए जा रहे हैं। फर्जी पट्टे के नोटिस तामील होने को लेकर लोगों में खलबली मची हुई है। जिम्मेदारी से एक-एक पुख्ता कदम रखा जा रहा है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि कोर्ट से नोटिस निर्गत हो गए हैं। तहसील के जरिए तामील कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed