फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Notice to two employees for burying cattle carcass in pit without post-mortem

Auraiya News: बिना पोस्टमार्टम गोवंश के शव गड्ढे में दबाए, दो कर्मचारियों को नोटिस

Sun, 03 Mar 2024 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Notice to two employees for burying cattle carcass in pit without post-mortem
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फफूंद। नगर पंचायत की गोशाला में बीमार चल रहे दो गौवंश की मौत के बाद रविवार तड़के सेवादारों ने ईओ और पशु चिकित्सा अधिकारी को बिना सूचना दिए दोनों के शव ट्रैक्टर-ट्राॅली में लादकर एक गड्ढे में दबा दिया।
हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद पशु चिकित्सक ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पोस्टमार्टम करके गोवंशों के शव दफन कराए। घटना को लेकर अधिशाषी अधिकारी ने दो कर्मचारियों को नोटिस देकर उनके निलंबन की कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

कस्बा के ककोर रोड पर नगर पंचायत की गोशाला में दो गोवंश कई दिनों से बीमार चल रहे थे। दोनों का इलाज भी चल रहा था। शनिवार रात दोनों गोवंशों की मौत हो गई। सुबह गो सेवकों ने अधिशाषी अधिकारी और पशु चिकित्सा अधिकारी को सूचना दिए बिना ट्रैक्टर-ट्राॅली पर शव रखवाए। मुरादगंज तिराहा समीप एक गड्ढे में दोनों शव डलवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पर हिंदू युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बाल कृष्ण मिश्रा मौके पर पहुंच गए। नगर पंचायत कर्मियों की लापरवाही पर आक्रोश जाहिर करते हुए उच्च अधिकारियों को पूरा मामला वीडियो बनाकर बताया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही राजस्व लेखपाल अंकित कुमार, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुरुद्ध कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
रविवार दोपहर में गोवंशों के शव का पोस्टमार्टम कराते हुए उन्हें दफनाया गया। नगर पंचायत कर्मियों की लापरवाही पर अधिशासी अधिकारी डॉ. विनय शुक्ला ने बताया की गोवंशों की देखरेख में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बिना सूचना व पोस्टमार्टम के शव दफनाने को लेकर दो कर्मचारियों को नोटिस जारी किए गए हैं।

निलंबन की तैयारी की जा रही है। वहीं पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ब्रजभूषण सिंह ने बताया की गोवंश कई दिनों से बीमार थे। उनका इलाज भी कर रहे थे। गो सेवकों ने उन्हें सूचना नहीं दी। कड़ी कार्रवाई के लिए अधिशासी अधिकारी को पत्र भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed