फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   notice to ldm

योजनाओं में प्रगति खराब होने पर एलडीएम को नोटिस

Wed, 24 Feb 2021 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
notice to ldm
औरैया। डीएम की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय समीक्षा समिति (डीएलआरसी) की बैठक हुई। इसमें बैंकर्स के साथ योजनाओं की समीक्षा की गई। सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की प्रगति खराब मिलने पर उन्होंने एलडीएम को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने सभी बैंकों के प्रबंधकों को सख्त निर्देश दिए कि जो भी आवेदन संबंधित विभाग से भेजे जाएं, समय से उनकी जांच कर आवेदक को लोन दिया जाए। पीएम स्ट्रीट वेंडर योजना में शासन द्वारा डूडा विभाग को 1361 का लक्ष्य मिला था, जिस पर पोर्टल पर 304 आवेदनों को संबंधित बैंकों द्वारा नहीं देखा गया। इस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। एक सप्ताह के अंदर सभी आवेदनों पर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इन योजनाओं की हुई समीक्षा
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका योजना, पं. दीनदयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, फसली ऋण वितरण योजना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed