फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Notice to four BDO including DPRO

डीपीआरओ समेत चार बीडीओ को नोटिस

Mon, 20 Aug 2018 11:00 PM IST
डीपीआरओ समेत चार बीडीओ को नोटिस
डीपीआरओ समेत चार बीडीओ को नोटिस Updated Mon, 20 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
औरैया। शौचालय निर्माण मेें लापरवाही बरतने पर जिला पंचायत राज अधिकारी समेत चार ब्लाकों के खंड विकास अधिकारियों को डीएम ने नोटिस जारी किया है। तीन दिन के अंदर नोटिस का जवाब मांगा है। इधर प्रसूताओं से वसूली के मामले में अजीतमल सीएचसी की स्टाफ नर्स के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश सीएमओ को दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी श्रीकांत मिश्रा द्वारा 17 अगस्त को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत शौचालय के प्रगति समीक्षा की गई। जिसमें ब्लॉक औरैया में 6754, ब्लॉक भाग्यनगर में 4162, ब्लॉक अजीतमल में 820 और विकास खंड अछल्दा में 1298 शौचालयों का निर्माण अवशेष हैं। धीमी प्रगति पर डीएम ने विकास खंड अधिकारियों को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने और अवशेष शौचालयों का निर्माण पांच सिंतबर तक प्रत्येक दशा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। समय पर शौचालय का निर्माण न होने पर संबंधित खंड विकास अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इधर शौचालय निर्माण में डीएम ने डीपीआरओ को दोषी मानते हुए तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

 वहीं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में जिलाधिकारी श्रीकांत मिश्रा ने अजीतमल निवासी अनिरुद्ध सिंह की शिकायत पर मुख्य चिकित्साधिकारी से जांच कराई थी। जांच कर सीएमओ ने जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी। जिसमें अजीतमल सीएचसी पर तैनात स्टाफ नर्स संविदा विनीता कुमारी को प्रसूताओं से अवैध रूप से धनराशि वसूलने करने का दोषी पाया गया। सीएमओ ने जांच रिपोर्ट में यह भी बताया कि स्टाफ नर्स पहले भी कई प्रसूताओं से वसूली की और इसकी शिकायतें भी हुईं हैं। डीएम ने सीएमओ की चेतावनी को नर्स ने पर्याप्त नहीं माना और नर्स के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश सीएमओ को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed