फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Notice of attachment warning pasted at the house of two wanted

Auraiya News: दो वांछितों के घर कुर्की की चेतावनी का नोटिस चस्पा

Sun, 23 Jul 2023 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Notice of attachment warning pasted at the house of two wanted
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। बिल्हौर थाना पुलिस ने सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तकिया सत्तेश्वर निवासी दो वांछिताें के घर कुर्की की चेतावनी का आदेश चस्पा किया है। दोनों आरोपी 2022 में बिल्हौर थाना क्षेत्र के उत्तमपुर गांव के पास राहगीर से की गई लूट की घटना करने के आरोपी हैं। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को घटना के कुछ दिन बाद ही गिरफ्तार कर लिया था।
रविवार को बिल्हौर थाना पुलिस ने शहर के मोहल्ला तकिया सत्तेश्वर निवासी कैफी व अभिषेक के घरों पर कुर्की की चेतावनी का आदेश चस्पा किया। इस संबंध में बिल्हौर थाना पुलिस ने बताया कि नामजद दोनों आरोपी लूट व चोरी की घटनाओं के शातिर अपराधी हैं। दोनों आरोपियों ने अपने एक साथी रेहान के साथ मिलकर 2022 में बिल्हौर थाना क्षेत्र के गांव उत्तमपुर के पास एक राहगीर से लूट की घटना काे अंजाम दिया था। जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी तकिया सत्तेश्वर निवासी रेहान को गिरफ्तार कर लिया था। उसके पास से पुलिस ने लूटे गए सामान को बेचने से मिले रुपये भी बरामद कर लिए थे।
विज्ञापन

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने दोनों वांछितों के साथ घटना करना स्वीकार किया था। जिसमें पुलिस दोनों फरार वांछितों की तलाश में जुटी थी। इधर काफी प्रयास के बाद पुलिस को वांछितों के न मिलने पर उन्होंने कोर्ट के आदेश पर दोनों वांछितों के घरों पर कुर्की की चेतावनी का आदेश चस्पा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article