फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   notice

पीडब्ल्यूडी पालिका को देगी नोटिस, बिना अनुमति सड़क पर खुदाई का मामला

Sat, 25 Apr 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
notice
औरैया। नगर पालिका द्वारा शहर के मुख्यमार्गों में सड़क खोदकर पाइप लाइन लीकेज दुरुस्त करने के कार्य पर पीडब्ल्यूडी ने आपत्ति जताई है और नोटिस देने का मन बना लिया है। पीडब्ल्यूडी का आरोप है कि पालिका ने बिना अनुमति के खुदाई की है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान शहर के मुख्यमार्गों पर लीकेज पाइप लाइनों को नगर पालिका प्रशासन द्वारा दुरुस्त कराया जा रहा है। शहर के कानपुर रोड, दूरदर्शन टावर के पास, सुभाष चौक आदि स्थानों पर जेसीबी द्वारा पीडब्ल्यूडी निर्मित सड़कों की खुदाई की जा रही है। जिस पर लोकनिर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि खोदने से पूर्व पालिका प्रशासन को पीडब्ल्यूडी से अनुमति लेना अनिवार्य होता है।
विज्ञापन

जबकि पालिका प्रशासन द्वारा इस संबंध में कोई नोटिस विभाग को नहीं दिया है। गौरतलब है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की सरकार में करीब चार करोड़ रुपये की लागत से शहर के मुख्यमार्गो का चौड़ीकरण के साथ-साथ लिंक रोडों का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में पाइप लाइन दुरुस्त करने के लिए पालिका प्रशासन द्वारा कोई अनुमति नहीं ली गई है, जो उचित नहीं है। इस संबंध में शीघ्र पालिका को नोटिस दिया जाएगा और क्षतिग्रस्त सड़कों का मुआवजा मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed