{"_id":"575ef4c64f1c1bc34d11b945","slug":"not-changed-even-after-relief-from-the-heat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदली के बाद भी गर्मी से राहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदली के बाद भी गर्मी से राहत नहीं
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
Updated Mon, 13 Jun 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
गर्मी के दौरान छाता ओढ़कर निकलती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। बीते दो दिनों से दिन में बदली होने के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। सोमवार को बदली से तापमान में कुछ गिरावट दर्ज हुई, मगर आर्द्रता बढ़ने के कारण उमस रही। तापमान रोज की अपेक्षा दो डिग्री कम रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
बदली से दिन की शुरूआत होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। कम गर्मी होने की उम्मीद लगाई। लेकिन 9.30 बजे आसमान में तपिश के साथ निकले सूर्य देव ने पारा बढ़ाना शुरू कर दिया। दोपहर होते-होते तापमान 42 डिग्री जा पहुंचा।
विज्ञापन
आर्द्रता बढ़ जाने जाने से उमस बढ़ गई जिससे लोगो को रोज की अपेक्षा उमस भरी गर्मी का एहसास हुआ। भीषण गर्मी के चलते सड़कों पर निकले राहगीर छाया तलाशते दिखे तो डग्गामार वाहन चालक भी सवारियां छोड़ गर्मी से बचाव का इंतजाम करते दिखाई दिए। रोजमर्रा के काम करने वाले लोगों को मजबूरन घर से बाहर निकले तो गर्मी की तल्ख तेवर उन पर हावी होते दिखाई दिए।
विज्ञापन