फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Non-teaching staff enumerate problems, demand solutions

Auraiya News: शिक्षणेतर कर्मचारियों ने गिनाई समस्याएं, निराकरण की मांग

Mon, 15 Jul 2024 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Non-teaching staff enumerate problems, demand solutions
औरैया। शिक्षणेतर कर्मचारी महासंघ की बैठक रविवार को शहर के मोहल्ला बनारसीदास स्थित नेहरू इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित की गई। जिसमें कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को रखते हुए उनका निराकरण कराए जाने की मांग पदाधिकारियों से की।
विज्ञापन


रविवार सुबह 11 बजे यह बैठक पुष्पक शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी। बैठक में मौजूद शिक्षणेतर कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को रखते हुए उनके शीघ्र निराकरण की मांग की। बैठक में मौजूद विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ संरक्षक चंद्रशेखर द्विवेदी, मंडल मंत्री उमेश त्रिपाठी, मंडल उपाध्यक्ष मनीष यादव ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी साथियों को एकजुटता दिखानी होगी।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तम कुमार शुक्ला ने कहा कि साथियों की समस्याओं को लेकर महासंघ का एक प्रतिनिधि मंडल जिला विद्यालय निरीक्षक, वित्त एवं लेखाधिकारी से मिलेगा। लंबित समस्याओं के निराकरण की मांग भी करेगा। समय से लंबित समस्याओं का निराकरण यदि नहीं होता है तो मजबूरन संगठन धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। बैठक को ध्रुव पांडे, सुनील कुमार राठौर आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed