फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Nomination for Panchayat by-election at block headquarters today

Auraiya News: पंचायत उप चुनाव के नामांकन ब्लॉक मुख्यालय पर आज

Fri, 07 Feb 2025 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 07 Feb 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Nomination for Panchayat by-election at block headquarters today
औरैया। जिले में तीन प्रधान, एक बीडीसी व 25 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए उप चुनाव होगा। इसके लिए 19 फरवरी को मतदान होगा। 21 फरवरी को वोटों की गणना कर नतीजे घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

शनिवार से ब्लॉक मुख्यालय पर विभिन्न पदों की नामांकन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसके लिए निर्वाचन विभाग ने सारी तैयारी पूरी कर ली हैं। औरैया में तीन प्रधान व एक बीडीसी का पद खाली हैं।
विज्ञापन

इनके अलावा औरैया सदर ब्लॉक को छोड़कर अन्य ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों में भी 25 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद खाली हैं। ऐसे में रिक्त पदों को भरने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत उप चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जारी कार्यक्रम के मुताबिक सभी ब्लॉकों में रिक्त पदों के लिए आठ फरवरी से नामांकन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। सुबह दस बजे से शुरू यह प्रक्रिया दोपहर चार बजे तक ब्लॉक मुख्यालयों पर अपनाई जाएगी। दस फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 11 फरवरी को नाम वापसी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसी दिन चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
19 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। वोटिंग समाप्ति के बाद सील मतपेटियां ब्लॉक मुख्यालय पर बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखी जाएगी। 21 फरवरी को सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक मतगणना होगी। तत्पश्चात वोटों की गिनती कर नतीजे घोषित किए जाएंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि नामांकन प्रकि्रया शुरू होगी। यह 11 फरवरी तक चलेगी।

ब्लॉकवार आरओ-एआरओ नियुक्त
जिला मजिस्ट्रेट डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने पंचायत उप चुनाव के लिए ब्लॉकवार निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी तैनात किए हैं। इसमें भाग्यनगर ब्लॉक में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी आशुतोष कुमार को आरओ व सिंचाई खंड के अवर अभियंता कृष्ण पाल सिंह एआरओ नियुक्त किया है।
अजीतमल ब्लॉक में नलकूप खंड अधिशासी अभियंता राकेश कुमार आरओ, आरईएस के अवर अभियंता भगवान दास वर्मा को एआरओ बनाया है। सहार में सिंचाई खंड दिबियापुर के एई सतीश चंद्र को आरओ, सिंचाई खंड के अवर अभियंता हरिश्चंद्र को एआरओ, एरवाकटरा में एआर कोऑपरेटिव सहायक निरीक्षक कृष्ण मोहन सिंह को आरओ, आईटीआई के प्रमोद सिंह को एआरओ नियुक्त किया।
इसी प्रकार बिधूना में भूमि संरक्षण अधिकारी विजय सिंह को आरओ, आईटीआई बिधूना के विकेश गुप्ता को एआरओ को बनाया है। अछल्दा में कृषि प्रसार अधिकारी उपसंभागीय हिमांशु रंजन श्रीवास्तव आरओ, लोनिवि के अवर अभियंता प्रमोद प्रकाश को एआरओ नियुक्त किया है।

इनके अलावा भूमि संरक्षण अधिकारी विमलेश कुमार रिजर्व आरओ बनाए गए हैं। इनके सहयोग में आईटीआई अनुदेशक लालचंद्र व पीएमजेएसवाई के अवर अभियंता फिरोज आलम एआरओ बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed