फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Nodal officers will be made for admission of poor children in private schools

Auraiya News: निजी स्कूलों में गरीब बच्चों के दाखिले के लिए बनाए जाएंगे नोडल अधिकारी

Wed, 31 Jan 2024 01:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 31 Jan 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Nodal officers will be made for admission of poor children in private schools
औरैया। आरटीई के तहत निजी स्कूलों में गरीब बच्चों के दाखिले के लिए अधिक से अधिक आवेदन कराने के लिए प्रत्येक ब्लॉक में नोडल अधिकारी बनाए जाएंगे। नोडल अधिकारी ऑनलाइन आवेदन से लेकर निजी स्कूल में प्रवेश कराने तक की जिम्मेदारी उठाएंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। पहले चरण में अब तक 100 ऑनलाइन आवेदन आ चुके हैं। शिक्षा अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में गरीब बच्चोंं को दाखिले के लिए अधिक से अधिक आवेदन कराने के लिए विभागीय कवायद तेज हो गई है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चार चरणों में सात जुलाई तक चलेगी।
विज्ञापन

आरटीई के तहत निजी विद्यालयों के 25 प्रतिशत सीटों पर निर्बल आय वर्ग के बच्चों को प्रवेश दिया जाता है। ऐसे में 480 निजी विद्यालयों में आरटीई के तहत गरीब एवं कमजोर आय वर्ग के बच्चों को प्रवेश दिया जाना है। इसके लिए सरकार निशुल्क पढ़ाई के साथ ही पांच हजार रुपये ड्रेस और बैग के लिए मदद करती है। 20 जनवरी से पहले चरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक संसाधन केंद्रों, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एक कंप्यूटर ऑपरेटर की भी तैनाती होगी। जो बच्चों के अभिलेखों को पोर्टल पर अपलोड करने में अभिभावकों का सहयोग करेंगे। होर्डिंग लगाकर, पंप्लेट्स बांटकर और प्रचार वाहन के माध्यम से अभिभावकों को जानकारी दी जाएगी। विभाग की तरफ से आरटीई के तहत कक्षा एक, प्री-प्राइमरी क्लास में प्रवेश के लिए अधिक से अधिक आवेदन कराने पर जोर दिया जा रहा है। गत वर्ष शैक्षिक सत्र में आरटीई के तहत 150 गरीब बच्चों का दाखिला दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed