फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   no water supply in 400 houses

पालिका व टोरोंटों के बीच फंसी चार सौ घरों की पेयजल आपूर्

Sat, 26 Jun 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
no water supply in 400 houses
औरैया। ब्रह्मनगर मोहल्ले में टोरंटो कंपनी की ओर से बिछाई जा रही पाइप लाइन लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। लाइनें बिछाने के दौरान टूटी पाइपलाइन के कारण तीन दिन से लगभग 400 घरों की जलापूर्ति ठप है। इस लाइन को जोड़ने के लिए पालिका प्रशासन टोरंटो कंपनी को जिम्मेदार बता रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला ब्रह्मनगर में अंडरग्राउंड पाइपलाइन को गुरुवार को टोरंटो कंपनी के कर्मचारियों ने तोड़ दिया था। जिसके कारण लगभग 400 घरों की पेयजलापूर्ति ठप हो गई। मोहल्ले के लोगों ने पालिका प्रशासन को इसकी जानकारी दी। लेकिन पालिका प्रशासन ने दो दिन तक कोई खबर नहीं ली। जिससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मामला बिगड़ते देख शनिवार को पालिका प्रशासन ने कर्मचारियों की टीम भेजकर पाइप लाइन जुड़वाने का प्रयास किया। ईओ नगर पालिका बलवीर सिंह ने कहा कि पालिका कर्मचारियों की टीम को दिशा निर्देश दिए हैं। रविवार को हर हालत में पाइप लाइन को जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

लोगों ने बताई समस्या
हरीनारायण दुबे ने तीन दिन से व्याप्त जल संकट पर पालिका प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया है। कहा कि तीन दिन से सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो गया। लेकिन किसी ने सुध नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी न आने से बहुत दिक्कत हो रही है। पीने के लिए तो फिल्टर पानी मंगा लेते हैं। जिससे काम हो जाता है। लेकिन सफाई के लिए इधर-उधर पानी मांगने के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed