फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   no rajisterd cattle found in cow shelter home

शिवपुर गोशाला में पंजीकृत 11 गोवंश मौके पर एक भी नहीं

Wed, 23 Jun 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
no rajisterd cattle found in cow shelter home
बिधूना (औरैया)। सरकार से मिलने वाली पर्याप्त धनराशि के बाद भी गोशालाओं में कहीं सूखा भूसा खिलाया जा रहा है तो कहीं गोवंश ही अन्ना छोड़ दिए गए। शिवपुर गोशाला में पंजीकृत 11 गोवंशों में बुधवार को मौके पर एक भी गोवंश नहीं मिला। गांव के लोगों का कहना है कि गोवंशों को अन्ना छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

अछल्दा ब्लाक की शिवपुर के मजरा पुरवा कमल सिंह में अस्थायी गोशाला में 11 गोवंश पंजीकृत हैं। बुधवार को यहां एक कमरे में रखा भूसा सड़ा मिला। नांदी में ईंट पत्थर पड़े मिले। पूर्व प्रधान से जब इस बारे में जानकारी चाही गई तो वह बात को घुमाने लगे। गांव के लोगों ने बताया कि काफी समय से गोवंश यहां नहीं हैं। पंचायत सचिव और सेवादार भी कभी गोशाला नहीं आते हैं। प्रधान बीनू यादव ने बताया कि उन्हें हाल में ग्राम सभा का चार्ज मिला है। गोशाला में पंजीकृत गोवंश के संबंध में जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन

बीडीओ केके मिश्र ने बताया कि गोशाला में 13 गोवंश होने जानकारी दी गई थी। गोवंश नहीं हैं, तो निरीक्षण कर हकीकत परखी जाएगी।
किशोरगंज गोशाला में गंदगी और दीवार टूटी मिली
बिधूना (औरैया)। गोशालाओं में गोवंशों की देखरेख में मिल रही खामियों को लेकर एसडीएम बिधूना राशिद अली खान ने बुधवार को भरथना रोड स्थित किशोरगंज गोशाला का निरीक्षण किया। गोशाला में गंदगी और टूटी दीवार देखकर एसडीएम ने सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने गोवंशों को दिए जाने वाले चारे के बारे में जानकारी ली। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मधुरमय को तत्काल सफाई और मरम्मत कराने के निर्देश दिए। गोवंशों को नियमित हरा चारा और दाना दिए जाने की बात कही। कहा कि दोबारा कमियां मिली तो कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed