{"_id":"5f074c718ebc3e6360136b5c","slug":"no-one-in-auraiya-grain-mandi-auraiya-news-knp570274658","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढ़ती हड़ताल पर डटे, गल्ला मंडी में सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आढ़ती हड़ताल पर डटे, गल्ला मंडी में सन्नाटा
विज्ञापन
फोटो09एयूआरपी 23- गल्ला मंडी परिसर में बंद पड़ी आढ़तों से पसरा सन्नाटा।
- फोटो : AURAIYA
औरैया में जलभराव को लेकर गल्ला मंडी आढ़तियों की बेमियादी हड़ताल गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल की वजह से गल्ला मंडी में सन्नाटा पसरा रहा। मामला तूल पकड़ते देख मंडी सचिव ने जेसीबी मंगाकर नालों की सफाई का काम शुरू करा दिया है।
गल्ला आढ़ती संघ अध्यक्ष शिवकांत पाठक व महामंत्री जमाली सिंह ने कहा कि बरसात के दिनों में हर साल आढ़तियों के सामने जलभराव की समस्या विकराल हो जाती है। इस बाबत मंडी प्रशासन को भी पूरी जानकारी है। इसके बावजूद बरसात से पहले नालों की सफाई नहीं कराई गई। उन्होंने मंडी प्रशासन से जल भराव की समस्या का स्थाई समाधान कराए जाने की मांग की है।
उधर, इस संबंध में मंडी सचिव राजेश कुमार ने बताया कि आढ़तियों की मांग पर नालों की सफाई कराई जा रही है। यह कोई स्थाई समाधान नहीं है, क्योंकि मंडी का निर्माण बहुत पुराना है। उस समय सड़कें नीचे थी लेकिन अब सड़कों के निर्माण के बाद वह ऊंची हो गई हैं। ऐसे में बरसात का पानी मंडी में भरना स्वाभाविक है। हालांकि स्थाई समाधान के लिए भी योजना बनाई जा रही है।