फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   no emergency service in hospital

सौ शय्या की इमरजेंसी सेवा का नहीं है कोई खेवनहार

Fri, 19 Feb 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
no emergency service in hospital
औरैया। सौ शय्या युक्त जिला अस्पताल में शाम होते ही इमरजेंसी सेवा ठप हो जाती है। इसके कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। हाल ये है कि एक फार्मासिस्ट के भरोसे ही काम चल रहा है। इसके कारण शाम को पहुंचे गंभीर रोगियों को रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने का दावा करता है लेकिन 100 शय्या युक्त जिला अस्पताल में इसकी तस्वीर उलटी है। यहां सुबह ओपीडी के दौरान मरीजों की लाइन दिखती है और डॉक्टर सेवा में लगे रहते हैं लेकिन शाम को फार्मासिस्ट के अलावा कोई नहीं दिखता। इमरजेंसी सेवा फार्मासिस्ट के भरोसे ही है। ऐसे में गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को चिकित्सा के नाम पर 50 शय्या युक्त जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। उन्हें सात किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं जिम्मेदार
अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के कारण शाम को इमरजेंसी सेवा संचालित नहीं हो पा रही है। डॉक्टरों की मांग के लिए शासन को कई बार पत्र लिखे जा चुके हैं लेकिन अभी तक समस्या का निदान नहीं हुआ है। डॉक्टरों की कमी पूरी होते ही इमरजेंसी सेवा भी सुचारु कर दी जाएगी। - डॉ. राजीव रस्तोगी, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed