{"_id":"60c8e8ba8ebc3e0f012286d5","slug":"no-budget-for-water-logging-problem-auraiya-news-knp634399271","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव की समस्या को मजबूर होंगे वार्ड के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव की समस्या को मजबूर होंगे वार्ड के लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। शहर के गोविंद नगर वार्ड में हर साल बारिश में जलभराव की समस्या होती है। मानसून पास है लेकिन पालिका प्रशासन ने अब तक जल निकासी की व्यवस्था नहीं की है। इसके कारण वार्ड के लोगों को फिर जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वार्ड की कई सड़कों में नालियों का गंदा पानी भरा हुआ है। अधिकारी फिर बजट न होने की बात कह रहे हैं।
गोविंद नगर वार्ड में 2200 मतदाता हैं। लोगों का कहना है कि गंद पानी से होकर गुजरना उनकी मजबूरी बन गया है। अधिकारी बजट का रोना बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं। नाले और नालियों की सफाई न होने से इस बार फिर बरसात में जलभराव से जूझना पड़ेगा। लोगों में पालिका प्रशासन के प्रति रोष है। उन्होंने समस्या के जल्द समाधान की मांग की है।
लोगों ने बताई समस्या
रवि शुक्ला ने बताया कि वार्ड में जलभराव की व्यवस्था न होने से मोहल्ले के लोगों को बरसात में गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार पालिका में शिकायत भी की गई लेकिन हर बार पंपिंग सेट लगाकर पानी निकलवा दिया जाता है। स्थायी समाधान कोई नहीं किया गया है। जिससे बहुत दिक्कत झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
विष्णु चतुर्वेदी ने बताया कि वार्ड में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। नाले बजबजा रहे हैं। गंदगी के कारण मच्छरों का भी प्रकोप है। बिना मच्छरदानी के सोना दूभर हो जाता है।
नगर पालिका में वार्ड की समस्या को लेकर कई बार आवाज उठाई। लेकिन हर बार बजट की अनुपलब्धता की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया जाता है। इस बार मानसून आने वाला है लेकिन वार्ड के नाले अभी भी गंदगी से बजबजा रहे हैं। जिससे बरसात के दिनों में काफी दिक्कत हो सकती है।- राजवीर यादव, सभासद
शहर में नालों की सफाई को लगातार सफाई कर्मी लगे हैं। रोज एक-एक मोहल्ले की सफाई कराई जा रही है। जल्द ही गोविंद नगर वार्ड में भी सफाई अभियान के लिए कर्मचारी जुटेंगे।- बलवीर सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद