{"_id":"608ef8618ebc3e8d2b2ddd12","slug":"no-antigen-kit-auraiya-news-knp6264515155","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटीजन किट न मिलने से दूसरे दिन भी ठप रही कोरोना की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटीजन किट न मिलने से दूसरे दिन भी ठप रही कोरोना की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। एंटीजन किटें समाप्त होने से लोग बिना जांच कराए अस्पतालों से लौट रहे हैं। रविवार को दूसरे दिन भी स्वास्थ्य विभाग जांच केंद्रों को एंटीजन किट मुहैया नहीं करा सका।
शुक्रवार रात जिले को दो हजार एंटीजन किटें मिलीं थी। शनिवार दोपहर तक अस्पतालों में जांच के दौरान किटें खत्म हो गईं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि टीम को कानपुर भेजा गया था। लेकिन किटें प्राप्त न होने पर रविवार को कोरोना की जांच नहीं हो सकी। रविवार सुबह से ही संक्रमण की आशंका से परेशान लोग जांच कराने 50 शय्या अस्पताल पहुंचे।
जहां कर्मचारियों ने शीघ्र जांच शुरू होने की बात कही। लेकिन डेढ़ घंटे तक इंतजार के बाद लोगों को किटें न होने के कारण जांच न होने की जानकारी दी गई। इस दौरान दिबियापुर और फफूंद के लोग भी 50 शय्या अस्पताल पहुंचे। दिबियापुर के बंटी गुप्ता और फफूंद के गौरव पोरवाल ने क्षेत्र के अस्पताल में जांच न होने की बात कही।
विज्ञापन
क्या कहते हैं जिम्मेदार
सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि एंटीजन किटें समाप्त होने के कारण जांच शिविर नहीं लग सके हैं। एंटीजन किटें प्राप्त होते ही जांच शिविर लगाए जाएंगे।