{"_id":"6500a4af0818ae29530ec1c4","slug":"nipun-assessment-test-conducted-amidst-strictness-in-council-schools-auraiya-news-c-211-1-aur1001-2834-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: परिषदीय स्कूलों में सख्ती के बीच हुआ निपुण असेसमेंट टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: परिषदीय स्कूलों में सख्ती के बीच हुआ निपुण असेसमेंट टेस्ट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया।
जिले के परिषदीय स्कूलों में मंगलवार को कक्षा चार से आठवीं तक के छात्रों का निपुण असेसमेंट टेस्ट कराया गया। बोर्ड परीक्षा की तरह यहां पर्यवेक्षकों की तैनाती रही। निगरानी के साथ ही व्यवस्थाओं को जांचने के लिए बीएसए अनिल कुमार समेत बीईओ निरीक्षण करते रहे।
जिले के 1265 परिषदीय स्कूलों व जूनियर के बच्चों का मंगलवार को त्रैमासिक मूल्यांकन कराया गया। शासन के निर्देशों के तहत प्रत्येक बच्चे को ओएमआर सीट पर स्वयं जवाब भरवाए गए। सुबह नौ से साढ़े 10 बजे तक हुए निपुण असेसमेंट टेस्ट के दौरान पर्यवेक्षक प्रत्येक स्कूल में तैनात रहे। परीक्षा संपन्न होने के बाद सरल एप के माध्यम से प्रत्येक छात्र की ओएमआर सीट को स्कैन कर अपलोड किया गया।
सोमवार को हुए कक्षा-एक से लेकर तीन तक के बच्चों की परीक्षा के दौरान ओएमआर सीट की कम संख्या व स्कैनिंग में दिक्कत का सामना शिक्षकों को करना पड़ा था। मंगलवार को हुए टेस्ट के दौरान यह समस्या नहीं रही। स्कूलों में पर्याप्त मात्रा में ओएमआर सीट रहीं। वहीं सरल एप के माध्यम से स्कैनिंग व्यवस्था भी सुचारू रही।
विज्ञापन
सभी स्कूलों में निपुण असेसमेंट टेस्ट के दूसरे दिन परीक्षा व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। सोमवार की तरह अव्यवस्थाएं नहीं रहीं। कंट्रोल रूम से लगातार टेस्ट को लेकर स्कूलों से जानकारी ली जाती रही। तकरीबन 80 हजार के करीब बच्चों ने निपुण असेसमेंट टेस्ट दिया है। -अनिल कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी