{"_id":"6675bf6e0d151be8df0cd635","slug":"nine-lakh-books-of-students-from-class-3rd-to-8th-arrived-auraiya-news-c-211-1-aur1006-113578-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: कक्षा तीन से आठवीं तक के छात्रों की आईं नौ लाख किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: कक्षा तीन से आठवीं तक के छात्रों की आईं नौ लाख किताबें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बीच कक्षा तीन से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए नौ लाख किताबों की खेप आ चुकी हैं। जिन्हें औरैया बीआरसी के दो कक्षों में रखवाया गया है। हालांकि अभी तक कक्षा एक व दो के छात्र-छात्राओं की किताबें आनी बाकी हैं। इसे लेकर शासन को डिमांड भेजी गई है।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले में संचालित 1265 परिषदीय स्कूलों में नामांकित बच्चों के मुकाबले किताबों का आना जारी है। विभागीय प्रयासों के बीच ग्रीष्मकालीन अवकाश के मध्य में नौ लाख किताबें आ चुकी हैं। ये किताबें 108 तरह की हैं। इन किताबों को प्रत्येक बीआरसी के जरिए स्कूलों को पहुंचाने की कवायद आगामी 28 जून से शुरू होगी। इसके लिए बीएसए कार्यालय से लेकर स्कूलों को निर्देश जारी किए गए हैं।
प्रधानाध्यापकों को इन किताबों को समय से प्राप्त करने के लिए कहा गया है। इससे कि 28 मार्च से शुरू होने जा रही कक्षाओं के संचालन में समय से किताबें मुहैया हो सके। हालांकि अभी कक्षा एक व दो के बच्चों को बिना किताबों के ही पढ़ना होगा। अभी महज बीएसए कार्यालय की ओर से डिमांड भेजी गई है। बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि नौ लाख किताबें आ चुकी हैं। कक्षा एक व दो की आनी शेष हैं। 28 जून से कक्षाओं के संचालन शुरू होने के साथ ही स्कूलों में किताबें पहुंचना शुरू हो जाएगा। इसके लिए तैयारी बना ली गई है।