फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Nine hours of power cut blew peace

नौ घंटे की बिजली कटौती ने उड़ाया चैन

Sun, 01 May 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Nine hours of power cut blew peace
औरैया। भीषण गर्मी से परेशान लोगों पर अघोषित बिजली की कटौती बड़ी मुसीबत बन गई है। कई-कई घंटों की अघोषित कटौती से लोगों को चैन और नींद उड़ गई है। यह स्थिति शहरी इलाकों की है। ऐसे में गांवों में आपूर्ति की स्थिति की कल्पना की जा सकती है।
विज्ञापन

औरैया शहर में रविवार को अधिकतम तापमान 42 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। आम आदमी गर्मी से वैसे ही परेशान हैं। आए दिन हो रही अघोषित बिजली कटौती कोढ़ में खाज का काम कर रही है। शहर के ब्रह्मनगर, रूहाई, तिलक नगर, आवास विकास में 24 घंटे में कई बार हुई कटौती से लोग परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन

रविवार को सुबह नौ बजे से लेकर शाम छह बजे तक लगभग नौ घंटे अघोषित रूप से बिजली गायब रही। स्थानीय लोगों के मुताबिक जब बिजली विभाग को फोन किया तो फाल्ट की बात कहकर फोन काट दिया गया। अघोषित कटौती से परेशान अब लोग आसमान की तरफ टकटकी लगाकर पानी बरसने का इंतजार कर रहे हैं। ताकि गर्मी और आए दिन कट रही बिजली कटौती से मिलने वाली परेशानी से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई बिजली विभाग, सदर औरैया विवेक खरे ने कहा कि कभी खराब ट्रांसफार्मर बदलने तो कभी जंफर जलने के चलते शट डाउन लेना पड़ रहा है। लोड अधिक है। इस कारण से कभी-कभी आपूर्ति बाधित हो रही है। फिर भी कर्मचारियों को कम से कम शट डाउन लेने के निर्देश दिए गए हैं।

24 घंटे बिजली आपूर्ति का वादा हवा
यूपी के अन्य जिला मुख्यालयों की तरह औरैया में भी बिजली संकट गहराता चला जा रहा है। 24 घंटे बिजली आपूर्ति का वादा इस बार भीषण गर्मी में धरा का धरा ही रह जा रहा है। शहरी क्षेत्र में 14-15 घंटे बिजली मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed