{"_id":"5e0a43018ebc3e87c0698097","slug":"nine-councilors-boycott-accusing-president-and-eo-of-arbitrariness-auraiya-news-knp5353599146","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष व ईओ पर मनमानी का आरोप लगाकर नौ सभासदों ने किया बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष व ईओ पर मनमानी का आरोप लगाकर नौ सभासदों ने किया बहिष्कार
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। नगर पंचायत की ओर से सोमवार को बोर्ड की बैठक का आयोजन नगर पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में हुआ। बैठक में 15 सभासदों में से 9 ने अध्यक्ष व ईओ पर मनमानी का आरोप लगाकर बोर्ड की बैठक का बहिष्कार किया। सभासदों ने आरोप लगाया कि मेरठ के लोग नगर पंचायत में काम कर रहे हैं और बिना टेंडर के काम किए जा रहे हैं।
सोमवार को बोर्ड की बैठक शुरू होते ही नगर पंचायत के सभासद संतोष कुमार गुप्ता, प्रमोद यादव पिंकी, अनिल स्वर्णकार, अशोक चौहान, सुधरश्री यादव, प्रेम सिंह शाक्य, नाजिम, सरिता, शिवानी यादव आदि ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। सभासदों ने प्रेसवार्ता कर बताया कि नगर पंचायत के अध्यक्ष अमित कुमार व ईओ मध्ुारमय अपनी मनमानी करते हैं, जिस पर बैठक का बहिष्कार किया है। सभासद संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि अध्यक्ष व ईओ के तानाशाही के वह खिलाफ हैं। न कोई प्रस्ताव और न सात माह से बैठक ली गई।
सर्दी में मनमाने लोगों के यहां अलाव की लकड़ी डलवा रहे हैं। प्रमोद कुमार यादव ने आरोप लगाया कि रविवार की रात बैठक का एजेंडा आया था। हम लोगों को कम से कम तीन दिन पहले से एजेंडे की जानकारी देनी चाहिए। मेरठ के लोग बिधूना में पुताई कर रहें हैं। सभासद नाजिम ने आरोप लगाया कि नगर में सर्दी के मौसम में भेदभाव के साथ अलाव जलवाए जा रहे हैं। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि जो भी आरोप सभासदों ने लगाए हैं वह बेबुनियाद हैं। फिर आरोपों की जांच कराई जाएगी।