फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dead body of niece found hanging in uncles house in Auraiya

Auraiya: चाचा के मकान में मिला भतीजी का फंदे पर लटका शव, कई बिंदुओं पर जांच में जुटी पुलिस

Thu, 03 Nov 2022 02:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 03 Nov 2022 02:07 PM IST
सार

बिधूना कोतवाली क्षेत्र में चाचा के घर में भतीजी का शव फंदे पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही चाचा ने किराए पर मकान लिया था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव के पास से मोबाइल बरामद किया है।

विज्ञापन
Dead body of niece found hanging in uncles house in Auraiya
फांसी - फोटो : Social Media

विस्तार

औरैया जिले में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के बरकापुरवा में चाचा के घर भतीजी का शव बुधवार सुबह किचन के जाल के सहारे फंदे पर लटका मिला। मृतका के पास से एक मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है। आत्महत्या के साथ कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन

बरकापुरवा निवासी केशव सिंह यादव की पुत्री आशू(20) का शव छोटे भाई यतनीश द्वारा किराए पर लिए गए मकान में दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। केशव सिंह ने बताया सुबह छह बजे के करीब देखा, तो बेटी घर पर नहीं थी।
विज्ञापन

जानकारी की गई, तो घर से कुछ दूरी पर छोटे भाई यतनीश द्वारा किराए पर लिए गए बलराम सिंह के मकान में किचन के जाल में शव फंदे से लटकता मिला। मकान में यतनीश रहने के लिए आया है। वहीं यतनीश ने बताया कि वह घर में साफ सफाई करते हुए बाहर निकल आया था, आशू कब और कैसे घर के अंदर चली गई पता नहीं चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर घटना की जानकारी मिलते ही सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह, एसपी चारु निगम व थानाप्रभारी जीवाराम मौके पर पहुंचे। पुलिस को एक मोबाइल मृतका के पास से मिला है। घटना स्थल पर छानबीन करने के बाद पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से पूछताछ की है।

परिजनों ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया। मृतका के पिता ने बताया कि बेटी आदर्श इंटर कालेज रुरुगंज में कक्षा 12 की छात्रा था। दो दिन पहले ही वह अपने बुआ के घर बरौनाकला से वापस आई थी। एसपी चारु निगम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

घटना स्थल पर मिले मोबाइल व परिजनों के नंबरों को सर्विलांस पर लेकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति साफ होगी। इसके बसद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed