{"_id":"6931d78e01a4be37a70ad784","slug":"nia-raids-bullion-traders-house-and-establishments-action-continues-auraiya-news-c-211-1-aur1020-135512-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सराफा कारोबारी के घर और प्रतिष्ठानों पर एनआईए का छापा, कार्रवाई जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सराफा कारोबारी के घर और प्रतिष्ठानों पर एनआईए का छापा, कार्रवाई जारी
विज्ञापन
प्रथम पेज के लिए....
फोटो-13-कमलकांत वर्मा के आवास पर जांच करती एनआईए की टीम और मौजूद पुलिस बल। संवाद
-औरैया और कानपुर देहात के चार पेट्रोल पंपों समेत आवास व अन्य प्रतिष्ठानों पर एक साथ पहुंची टीम
-बुधवार रात को तीन बजे शुरू हुई कार्रवाई 14 घंटे बाद भी जारी, घर पर मिला कैश, गिनने के लिए मंगाई मशीनें
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। शहर के सराफा कारोबारी कमलकांत वर्मा के घर और प्रतिष्ठानों पर बुधवार रात करीब तीन बजे एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) की दस से अधिक टीमों ने छापा मारा। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पूरे दिन अधिकारी जांच में जुटे रहे।
जिले के साथ ही कानपुर देहात में संचालित कारोबारी के पेट्रोल पंप पर भी टीम ने जांच की। इस दौरान एक अधिकारी सील राइफल लेकर बाहर निकले। वहीं, नोट गिनने के लिए तीन मशीनें भी मंगाई गईं। इससे करोड़ों रुपये कैश मिलने की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार जांच के तार बिहार के कैमूर में पकड़े गए अवैध कारतूसों के मामले से जुड़े हैं।
सराफा कारोबारी कमलकांत वर्मा का जिला अस्पताल के पास श्रीजी फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है। इसी पेट्रोल पंप परिसर में पीछे की तरफ इनका तीन मंजिला मकान भी है। बुधवार रात करीब तीन बजे दो गाडि़यों में एनआईए की टीम पहुंची। साथ में स्थानीय पुलिस भी थी। इसके साथ ही अलग-अलग टीमों ने एक साथ चिरहूली स्थित श्रीजी फ्यूल स्टेशन, अजीतमल स्थित श्रीजी एनर्जी स्टेशन के अलावा सत्तेश्वर स्थित उनके पुराने मकान, होमगंज स्थित नैना ज्वैलर्स, नेविलगंज निवासी कमलकांत के दोस्त राजकुमार सक्सेना के घर भी छापा मारा।
विज्ञापन
पूरे दिन यहां टीमें जांच करती रहीं। इस दौरान अधिकारियों की आवाजाही लगी रही लेकिन किसी ने कोई जानकारी साझी नहीं की। सुरक्षा के लिहाज से सभी जगह भारी पुलिस बल तैनात रहा। अजीतमल और कानपुर देहात स्थित पेट्रोल पंप पर जहां चंद घंटों में ही कार्रवाई समाप्त हो गई तो वहीं नैना ज्वैलर्स पर दोपहर 12 बजे जांच खत्म कर टीम निकल गई।
इसके अलावा अन्य स्थानों पर शाम तक टीमें जांच में जुटीं रहीं। इस दौरान टीम ने आवास पर नोट गिनने की तीन मशीनें भी मंगवाईं। जांच के दौरान दोपहर दो बजे के करीब पेट्रोल पंप स्थित आवास से एक अधिकारी सील राइफल लेकर बाहर निकले, जिसे एक टीम अपने साथ ले गई। वहीं टीम ने कारोबारी की दो लग्जरी कारें भी कोतवाली लाकर सीज कर दीं गई। इसमें महेंद्र एक्सयूवी 700 और किया सेल्टोस कार शामिल है।
सूत्रों के अनुसार बिहार के कैमूर में पांच माह पहले बड़ी संख्या में अवैध कारतूसों के साथ पकड़े गए औरैया निवासी शत्रुघ्न शर्मा उर्फ लाला के पकड़े जाने के बाद ये जांच की जा रही है। टीम में बिहार के अधिकारी भी शामिल हैं। शत्रुघ्न पूर्व में कमलकांत वर्मा के पेट्रोल पंप व अन्य प्रतिष्ठानों पर कर्मचारी रहा है। हालांकि अब तक इस मामले में कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
पुरुलिया में हथियार गिराने के मामले में कारोबारी के पिता का नाम आया था, कर ली थी खुदकुशी
1995 में पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में विमान से बड़ी संख्या में हथियार गिराए गए थे। मामले की जांच के दौरान कारोबारी कमलकांत वर्मा के पिता महेश वर्मा का नाम सामने आया था। जांच के दौरान तत्कालीन एसपी संजय सिंघल के आवास के बाहर महेश वर्मा ने जहर खाकर जान दे दी थी।