फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   New Zealand's girl fell in love with a desi boy... got married

Auraiya News: देसी छोरे पर आया न्यूजीलैंड की युवती का दिल... कर ली शादी

Tue, 31 Jan 2023 05:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
New Zealand's girl fell in love with a desi boy... got married
परिवार के सदस्यों संग शैनल साक्षी व रामजी तिवारी। संवाद - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। विदेशी मैम से ऑनलाइन मुलाकात, फिर प्यार और अब शादी। न्यूजीलैंड की शैनल दिबियापुर के रामजी तिवारी की दुल्हन बन गईं। 25 जनवरी को दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। 12 हजार किलोमीटर की दूरी तय कर पहुंची शैनल का यहां शानदार स्वागत हुआ।
विज्ञापन

नहर बाजार दिबियापुर निवासी रामजी तिवारी ने बताया कि शैनल ऑकलैंड (न्यूजीलैंड ) में रहती हैं। वह और शैनल यूएसए की एक ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनी के जरिये दो वर्ष पूर्व मिले ऑनलाइन मिले थे। इसके बाद चैटिंग शुरू हो गई। अप्रैल 2021 में दोनों की मोहब्बत परवान चढ़ गई। दोनों ने आगे की जिंदगी साथ गुजारने का फैसला लिया।
विज्ञापन

अपने परिजनों से बात की तो वह भी राजी हो गए। फिर क्या था, तैयारियां शुरू हो गईं। दोनों परिवार ऑनलाइन ही एक दूसरे से संपर्क में रहे। 17 जनवरी मो शैनल अपने माता, पिता, भाई, बहन के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरीं। यहां पहली बार शैनल और रामजी आमने सामने मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शादी की सभी रस्में हिंदू रीति रिवाज से पूरी हुईं। 25 जनवरी को नगर के एक गेस्ट हाउस में दोनों वैवाहिक बंधन में बंध गए। शैनल फर्राटेदार हिंदी बोलती हैं। शैनल ने बताया कि वह एक माह का वीजा लेकर हिंदुस्तान आई हैं। परिवार भारत में अलग अलग जगह घूम रहा है। शैनल ऑकलैंड में एक मॉल में मैनेजर हैं, जबकि रामजी तिवारी बिजनेस मार्केटिंग का काम करते हैं।

शादी समारोह के दौरान मौजूद शैनल साक्षी चंद्र व रामजी तिवासी। संवाद

शादी समारोह के दौरान मौजूद शैनल साक्षी चंद्र व रामजी तिवासी। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed