फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   New Year begins with cold, minimum temperature 6 degrees

Auraiya News: ठंड से नए साल का आगाज, न्यूनतम तापमान 6 डिग्री

Wed, 01 Jan 2025 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
New Year begins with cold, minimum temperature 6 degrees
औरैया। कड़ाके की ठंड के साथ नए साल का आगाज हुआ। दोपहर को सूर्य ने दर्शन दिए तो लोगों के चेहरे खिले। हालांकि, सर्द हवा ने लोगों को ठंड का भी एहसास कराया। पार्कों में भी रौनक दिखी। उधर मौसम विशेषज्ञ की माने तो पिछले 10 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है कि साल का पहला दिन ज्यादा ठंडा रहा। न्यूनतम तापमान बुधवार को एक बार फिर 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने पांच दिनों तक ठंड रहने के साथ ही धुंध छाने और कोहरे के आसार हैं। तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

पहाड़ी इलाकों में ठंड का कहर बढ़ता जा रहा है। वहां से आने वाली ठंडी हवाओं का असर जिले में दिखाई देने लगा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला। सुबह के समय हल्की धुंध रही। दोपहर में सूर्य देवता के दर्शन होने से धुंध का असर कम हुआ। ठंडी हवा चलने से ठिठुरन बरकरार रही। उत्तर-पश्चिम दिशा में औसतन पांच से सात किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि नए साल के पहले दिन बर्फीली हवाओं के चलते से ठंडक देखने को मिली है। अभी आने वाले पांच दिनों तक राहत के आसार नहीं हैं। बताया कि इन पांच दिनों में सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा, दिन के समय धुंध छाए रहने के कारण ठंड पड़ने के आसार हैं। बुधवार को पूरे दिन सर्दी से कंपकपाते लोग दिखे। सूर्य की तपिश भी लोगों को अधिक देर तक गर्म नहीं रख सकी। शाम ढलते ही लोगों को ठंड का एहसास हुआ। बाजारों में जल्द सन्नाटा देखने को मिला। लोग जल्द घरों में कैद होने को मजबूर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------
चार दिनों का संभावित तापमान
दिनांक अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दो जनवरी - 16.0 - 6.0
तीन जनवरी - 16.5 - 5.0
चार जनवरी - 15.0 - 6.0
पांच जनवरी - 18.0 - 7.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed