{"_id":"643d951ce913e8eaab03a984","slug":"netaji-is-seen-with-folded-hands-as-soon-as-he-opens-facebook-auraiya-news-c-12-1-185151-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: फेसबुक खोलते ही हाथ जोड़े नजर आ रहे नेताजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: फेसबुक खोलते ही हाथ जोड़े नजर आ रहे नेताजी
Tue, 18 Apr 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 18 Apr 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म प्रचार का माध्यम बनाया है। समर्थकों के साथ प्रत्याशी व्हाट्सएप ग्रुप और फेसबुक पर दावेदार के नाम पर ग्रुप बनाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। फेसबुक खोलते ही नेताजी हाथ जोड़ते नजर आ रहे हैं। कुछ दावेदार अपने समर्थकों के साथ तो कुछ पति पत्नी अपने समर्थकों संग फेसबुक स्टोरी पर चुनावी गाने के साथ वीडियो अपलोड कर रहे हैं। वहीं कुछ दावेदार बच्चों से ऐसी पोस्ट करा रहे हैं।
ऐसा देखने में आ रहा है कि सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार करने के मामले में प्रत्याशी से संबंधित बुजुर्ग भी युवाओं से कम नहीं है। कम पढ़े लिखे बुजुर्ग मतदाता भी बच्चों से सोशल मीडिया के माध्यम से हो रहे प्रचार के बाबत जानकारी ले रहे हैं। जो अपने जमाने में आधुनिकता को इतना बढ़ते नहीं देखे थे।
विज्ञापन
वह आज एंड्रायड फोन से युवाओं के माध्यम से सीखकर अपने प्रत्याशी के पक्ष में सोशल मीडिया पर तर्क पेश कर रहे हैं। फेसबुक पर सैकड़ों लोग जुड़े हुए हैं। इसी का फायदा संभावित प्रत्याशियों को मिल रहा है। यहां के लाइव वीडियो के ऑप्शन का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है। समर्थक डोर-टू डोर प्रचार को लाइव फेसबुक पर चला देते हैं। जिसकी मदद से उनका प्रचार हजारों लोगों तक फैल रहा है।
बोर्ड व फ्लैक्स की फोटो को अपने मोबाइल के माध्यम से प्रत्याशियों के समर्थक वाट्सएप के अलग-अलग ग्रुप में और ट्विटर पर अपलोड कर रहे हैं। जिस पर हर एक की नजर पड़ रही है। परिणाम स्वरूप भावी प्रत्याशी कहीं भी बैठे हों, लेकिन उनका प्रचार हो रहा है। सोशल मीडिया के जरिए दावेदार अपने किए काम और शुरू की गई स्कीमों को वीडियो के माध्यम से दिखा रहे हैं। इन वीडियो को सोशल मीडिया पर डालकर अपना प्रचार भी प्रत्याशी कर रहे हैं, क्योंकि सोशल मीडिया ऐसा माध्यम है, जिसकी मदद से करोड़ों लोगों तक अपना प्रचार किया जा सकता है।