फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   NET qualified students honored in talent investiture ceremony

Auraiya News: प्रतिभा अलंकरण समारोह में सम्मानित हुए नेट क्वालीफाई विद्यार्थी

Thu, 25 Jan 2024 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 25 Jan 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
NET qualified students honored in talent investiture ceremony
दिबियापुर। विवेकानंद ग्रामोद्योग महाविद्यालय के सात विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा आयोजित नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है। सफलता प्राप्त विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा अलंकरण समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन


महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. इकरार अहमद ने बताया कि राजनीति विज्ञान में चंदन सैनी तथा गोपाल, भूगोल विषय के अंतर्गत अभिनव सिंह राजपूत तथा बीएड विभाग के शशांक यादव (जेआरएफ), उज्ज्वल शुक्ला, शिवांगी तिवारी (जेआरएफ) तथा श्रेष्ठा चौहान ने इस वर्ष की नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर की है। प्राचार्य डॉ. इकरार अहमद ने कहा कि संकल्प से ही सिद्धि की प्राप्ति हो सकती है। डॉ. रीना, डॉ. इफ्तिखार हसन, डॉ. यश कुमार, डॉ. शीलू त्रिवेदी, डॉ. हिमांशु, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. शशि भूषण सिंह, डॉ. राजेश राजपूत प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन






इंसेट-------------



फोटो24एयूआरपी 30- अंशिका (सूट में बैठे हुए).. स्रोत स्वयं

फोटो24एयूआरपी 31- नेहा .. स्रोत स्वयं

सहायल की दो बहनों ने एक साथ किया नेट क्वालीफाई
दिबियापुर। सहायल क्षेत्र के गांव बसंतपुर निवासी व्यापारी और सहायक अध्यापिका की दो बेटियों ने एक साथ नेट क्वालीफाई किया है। दोनों बहनों की इस उपलब्धि पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। गांव बसंतपुर निवासी अंशिका और उसकी छोटी बहन नेहा ने एक साथ नेट क्वालीफाई किया है। अंशिका ने 190 अंक प्राप्त किए हैं। जबकि नेहा ने 158 अंक प्राप्त किए हैं। अंशिका कानपुर यूनीवर्सिटी से एमएड फाइनल सेमेस्टर की छात्रा है। जबकि नेहा बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से एन्वायरमेंट साइंस से एमएससी कर चुकी है। दोनों बहनें पीएचडी करके प्रोफेसर बनना चाहतीं हैं। अंशिका और नेहा के पिता विनय सिंह राजू कुशवाहा सहायल में हार्डवेयर की दुकान किए हैं। जबकि मां मिथलेश कुमार उच्च प्राथमिक विद्यालय मानधमन सहायल में सहायक अध्यापिका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed