फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Neither Shehnai will be played in May-June nor auspicious works will be possible

Auraiya News: मई-जून में न बजेगी शहनाई और न ही हो पाएंगे मांगलिक कार्य

Tue, 30 Apr 2024 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Neither Shehnai will be played in May-June nor auspicious works will be possible
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अछल्दा। सूर्य के शुक्र राशि में चले जाने के कारण अप्रैल के बाद मई जून में शुभ मुहूर्त नहीं बन पा रहे हैं। इससे शादी विवाह में रुक गया है। इससे उन लोगों की सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। जिनकी रोजी- रोटी विवाह समारोहों से चलती है।
पंडित सर्वदत्त पालीवाल बताते हैं कि वर्ष 2024 में 25 अप्रैल से 29 जून तक शुक्र ग्रह के अस्त होने के कारण मई और जून महीने में कोई विवाह का मुहूर्त नहीं है। इसके बाद नौ जुलाई से 15 जुलाई 2024 तक विवाह के पांच से छह मुहूर्त उपलब्ध रहेंगे। इसके बाद 16 जुलाई से 11 नवंबर तक चातुर्मास होने के कारण कोई विवाह मुहूर्त नहीं हैं। 12 नवंबर से 15 दिसंबर तक 15-16 शुभ विवाह मुहूर्त बनेंगे।
विज्ञापन

-----
फोटो29एयूआरपी 13- मोनू
डिजाइन बदल गई तो हो जाएगी दिक्कत
रेडीमेड दुकानदार भी सहालग न होने से परेशान है। उनका कहना है कि उन्होंने सहालग के हिसाब से नई-नई डिजाइनों, वैराइटी के कोट, शेरवानी आदि मंगवाए थे। अब दो महीने कैसे खर्च निकलेगा। मोनू कुमार ने बताया कि कई माह डिजाइन बदलती है। यदि दो माह बाद डिजाइन बदल गई है तो उनके सामान का नुकसान हो सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------
फोटो29एयूआरपी 14- अमरीश यादव
गेस्ट हाउस संचालन करने वालों को भी दिक्कत
मुहूर्त न होने के कारण दो माह तक विवाह घरों में सन्नाटा रहेगा। हर साल मई और जून माह में खूब सहालग होती थी। इस बार इन महीनों में एक भी सहालग नहीं है। ऐसे में लागत और किराया निकालना मुश्किल होगा। काम में लगे कर्मचारियों के भुगतान को लेकर चिंता है।
- अमरीश यादव, गेस्ट हाउस के संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed