फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Neil broken havoc cows , farmers waste

नील गायों का टूटा कहर, किसान बर्बाद

Fri, 12 Jun 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Fri, 12 Jun 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
Neil broken havoc cows , farmers waste

यमुना की तलहटी हो या सेंगर नदी का कछार सभी स्थानों पर नील गाय का कहर किसानों पर मुसीबत बनकर टूट रहा है। दिन और रात में खेतों में नील गायों के हमले से किसान बर्बाद हो रहे है।

विज्ञापन



किसानों की खेतों में खड़ी  मूंग, खरबूज, तरबूज, ककड़ी आदि फसलों को नील गाय नष्ट कर रही है। किसानों ने नील गायों पर अंकुश लगाए जाने की मांग की है।


पहले तेज बारिश, आंधी से फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गईं। अब नील गाय के कहर से किसान परेशान हैं। वह झुंड का झुंड बनाकर खेतों में खड़ी फसल रौंद डालती हैं। -जगत नारायण दुबे (ग्राम,  ज्वाला प्रसाद ,नवादा)
विज्ञापन



पहले यह क्षेत्र उबड़ खाबड़ और  दस्यु प्रभावित था। किंतु जब क्षेत्र समतल कराया गया तो किसी प्रकार फसलों की बुवाई शुरू हुई। अब नील गायों ने फसलें चौपट करना शुरू कर दिया है। - चंद्रपाल सिंह (पड़रिया)
विज्ञापन
विज्ञापन




नील गायों से फसलों की रखवाली 24 घंटे नहीं की जा सकती है। खेतों में मचान बनाने के बाद भी गाय रात्रि में आ धमकती हैं। रात में गायों को भगाना मुश्किल होता है। जय नारायण तिवारी (ग्राम ककरैया)



सरकार नील गायों से निजात दिलाने के लिए सस्ते खाद, बीज किसानों को मिल सके। नील गाय से मुक्ति मिले तो अन्नदाता समृद्ध हो सकता है। - रामबाबू (बेलाझार)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed