{"_id":"6700484d559a1e00c907c334","slug":"neighbors-young-man-sent-objectionable-photo-of-the-girl-to-her-fiance-the-girl-committed-suicide-auraiya-news-c-12-1-knp1008-851595-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मंगेतर को पड़ोसी युवक ने भेजी युवती की आपत्तिजनक फोटो, युवती ने दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मंगेतर को पड़ोसी युवक ने भेजी युवती की आपत्तिजनक फोटो, युवती ने दे दी जान
विज्ञापन
औरैया। सहायल थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने पड़ोसी युवती की आपत्तिजनक फोटो व वीडियो उसके मंगेतर को भेज दी। शादी टूटने के डर से युवती ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। शुक्रवार की सुबह खेत से लौटे दंपती को शव फंदे से लटकता मिला।
सहायल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 24 वर्षीय युवती की शादी सदर कोतवाली क्षेत्र के पन्नर गांव से तय हो गई थी। पिता ने बताया कि 19 नवंबर को बरात आनी थी, इसकी तैयारी चल रही थी। इसी बीच पड़ोसी युवक ने बेटी की कुछ आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बनाकर उसके मंगेतर को भेज दी। इसी बात से मंगेतर से मनमुटाव हो जाने से बेटी परेशान चल रही थी। बताया कि शुक्रवार सुबह वह अपनी पत्नी के साथ खेत पर काम निपटाने के गए थे। सुबह लौटे तो बेटी का शव फंदे पर लटक मिला।
पिता ने बताया कि बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। वहीं दो बेटे अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करते हैं।
कार्यवाहक थानाध्यक्ष सहायल राजीव सिंह ने बताया कि युवती का शव फंदे पर लटका मिला है। परिजनों की ओर से आरोप लगाए जा रहे हैं। तहरीर मिलने पर जांच करते हुए कार्रवाई की जाएगी।