फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Negligence in SIR... Preparations to terminate the contract of two Shikshamitras

Auraiya News: एसआईआर में लापरवाही... दो शिक्षामित्रों की संविदा समाप्ति की तैयारी

Mon, 24 Nov 2025 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Negligence in SIR... Preparations to terminate the contract of two Shikshamitras
औरैया। एक ओर जहां जिलेभर में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान को धार दी जा रही है वहीं, कुछ कर्मचारी कर्मी कार्य में दिलचस्पी ही नहीं ले रहे हैं। जिला प्रशासन ने अब ऐसे जिम्मेदारों पर सख्ती करनी शुरू की है। कछुआ गति से काम करने में दो शिक्षामित्रों की संविदा समाप्ति के लिए पत्र लिखा गया है। वहीं, एक सहायक अध्यापक व अनुचर को नोटिस दिया गया है। उचित जवाब न मिलने की स्थिति में दोनों का निलंबन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय पुर्वा जैन में बूथ संख्या 265 पर एसआईआर का महज 14 फीसदी ही काम सोमवार तक हो सका। यहां बूथ लेवल अधिकारी के तौर पर शिक्षामित्र आदित्य नारायण की तैनाती है। वहीं, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सौंथरा में बूथ संख्या 266 पर महज 19 फीसदी काम हुआ मिला। यहां बूथ लेवल अधिकारी के तौर पर अनुचर अनिल कुमार की तैनाती है। प्राथमिक विद्यालय याकूबपुर में सहायक अध्यापक दीक्षा की तैनाती है। यहां के बूथ 296 पर महज 21 फीसदी ही काम हो सका है। कुछ ऐसी ही स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय मानधवन में मिली जहां बूथ संख्या 360 में महज 16 फीसदी काम हुआ मिला। यहां बूथ लेवल अधिकारी के तौर पर शिक्षामित्र नरेंद्र सिंह की तैनाती है।
विज्ञापन

बीएसए संजीव कुमार ने बताया कि चारोंं कर्मचारी एसआईआर कार्य में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। दो शिक्षा मित्रों की संविदा समाप्ति को लेकर प्रबंध समिति को पत्र भेजा गया है। वहीं अनुचर व सहायक अध्यापक को नोटिस जारी किया गया है। उचित जवाब न मिलने की स्थिति में निलंबन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed