फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Negligence in preserving historical monuments

ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजने में लापरवाही

Sun, 07 Aug 2016 11:27 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sun, 07 Aug 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Negligence in preserving historical monuments
बाबरकालीन मील का पत्थर। - फोटो : amar ujala
शहर से सटे ग्राम पैगंबरपुर में बाबरकालीन  मील के पत्थर को सहेजने के लिए प्रशासन के पास समय नहीं है। एक माह पहले प्रशासन ने इसे दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया था। इसके बाद भी  किसी अफसर ने इसकी सुध नहीं ली। पुरातत्व विभाग की ओर से इसके पास बोर्ड लगाकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए थे।  देखरेख के अभाव में  बोर्ड भी टूटकर इधर-उधर गिरा पड़ा है। ऐतिहासिक धरोहर क्षतिग्रस्त हो रही है।
विज्ञापन


पैगंबरपुर में बाबर काल में मील का पत्थर बनाया गया था। इस तरह के पत्थर जिले में कई स्थानों पर हैं। इनमें  ग्राम जरूहूलिया, कलापुर, मुरादगंज आदि शामिल हैं। पैगंबरपुर में मील के पत्थर का अस्तित्व खतरे में है। इसे भारतीय पुरातत्व विभाग की ओर से संरक्षित बताते हुए किसी भी प्रकार से हानि न पहुंचाने के निर्देश दिए गए थे। अनदेखी से  अराजकतत्वों ने भारतीय पुरातत्व विभाग की ओर से लगाया गया बोर्ड उखाड़ कर  फेंक दिया। इन्होंने पत्थर को भी क्षतिग्रस्त कर  दिया।
विज्ञापन


इसे जीर्णशीर्ण होने से बचाने के लिए अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इस पर तत्कालीन एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव ने एक-दो दिन में इस धरोहर को सुरक्षित कराने को लेकर ठोस कदम उठाए जाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद भी कोई नहीं आया। बाद में उनका  स्थानांतरण बिधूना हो गया है । इस  ऐतिहासिक पत्थर को सहेजने के प्रयास निल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट---
अभी चार्ज लिए ज्यादा समय नहीं हुआ है। इसकी जानकारी नहीं है। पता कराकर देखने जाएंगे। कोई टूट फूट की गई है तो मरम्मत कराई जाएगी। इसे पूरी तरह से संरक्षित किया जाएगा। यदि कोई भी  ऐतिहासिक धरोहर  के अस्तित्व से छेड़छाड़ करते पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
                                  राजेंद्र कुमार

                                एसडीएम, सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed