{"_id":"613ecfdbe5363113121bb9b2","slug":"negligence-auraiya-police-filed-a-kidnapping-case-on-orders-of-the-court-died-seven-months-ago","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही: औरैया पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया अपहरण का मुकदमा, 37 दिन पहले हो चुकी है मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही: औरैया पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया अपहरण का मुकदमा, 37 दिन पहले हो चुकी है मौत
Mon, 13 Sep 2021 09:43 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 13 Sep 2021 09:43 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
औरैया की अजीतमल कोतवाली में रविवार को न्यायालय के आदेश पर जिस व्यक्ति के अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। उसकी मृत्यु पिछले माह 7 अगस्त को घर पर हो चुकी है। हालांकि कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच की बात कही है।
मलगवां मंदिर निवासी हरपाल सिंह ने न्यायालय में 18 फरवरी 2020 को वाद दायर किया था कि उसके पिता हाकिम सिंह की सोचने की शक्ति क्षीर्ण हो चुकी है। फरवरी 2020 में अजीतमल कस्बे के मोहल्ला नवीन नगर निवासी भूपेंद्र, गांधीनगर निवासीगण प्रबोध, अखिलेश, अशोक नगर निवासी रामलखन ने दो अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसके पिता का अपहरण कर लिया था।
पुलिस द्वारा सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसहाय ने बताया कि करीब सवा माह पहले 7 अगस्त 21 को हाकिम सिंह की स्वाभाविक मृत्यु उसके घर पर हो चुकी है। परिजनों ने अंतिम संस्कार भी किया है। शनिवार को न्यायालय से आए आदेश पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। पूरे मामले की जांच की जाएगी।