{"_id":"69efae4478624b9056063ddd","slug":"ncert-books-are-not-available-in-stores-due-to-changed-syllabus-auraiya-news-c-211-1-aur1006-143811-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बदले सिलेबस से दुकानों पर नहीं मिल रहीं एनसीईआरटी की किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बदले सिलेबस से दुकानों पर नहीं मिल रहीं एनसीईआरटी की किताबें
Tue, 28 Apr 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
फोटो-17- विपिन कुमार। संवाद
औरैया। नए शिक्षण सत्र के शुरू होने के साथ ही छात्र और अभिभावक दुकानों पर पुस्तकों को खरीदने पहुंच रहे हैं। बदले सिलेबस के चलते नई किताबें अभी तक आई ही नहीं हैं। ऐसे में बुकसेलर छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावक को कुछ दिन इंतजार करने की सलाह दे रहे हैं।
शासन स्तर से सरकारी स्कूलों की तरह प्राइवेट शिक्षण संस्थानों में भी एनसीईआरटी की पुस्तकों को अनिवार्य कर दिया गया है। एक अप्रैल से नए शिक्षण सत्र का आगाज हो गया है। ऐसे में छात्र-छात्राओं ने अगली कक्षा की पुस्तकों को खरीदना शुरू कर दिया है। लेकिन बुक डिपो पर उन्हें कई किताबें नहीं मिल रही हैं। इसके पीछे की वजह दुकानदार बदले सिलेबस का हवाला दे रहे हैं।
दुकानदारों का कहना है कि सिलेबस बदलने से सीमित मात्रा में ही किताबें आ पा रही है। ऐसे में कुछ दिन और पुस्तकों की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। इंग्लिश व हिंदी मीडियम दोनों में यह समस्या आ रही है। शहर से लेकर अन्य कस्बों में यह दिक्कत बनी हुई है।
विज्ञापन
-- -
बोले दुकानदार, अभी समय लगेगा
पुस्तक विक्रेता विपिन कुमार ने बताया कि कक्षा-9 की फिलहाल पुस्तकें थीं। वह सब बिक चुकी हैं। सिलेबस बदले जाने की वजह से नई किताबें फिलहाल नहीं आ सकी हैं। नई किताबों के आने में अभी देर हो सकती है।
पुस्तक विक्रेता सुरेश कुमार ने बताया कि इंग्लिश मीडिया की कई कक्षाओं की पुस्तकें अभी नहीं आई हैं। हेल्प बुक ही आई है। साइंस व हिंदी की पुस्तकों के जल्द आने की उम्मीद है।