फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Navratri Gunje mahagauri Jaykare

नवरात्र की अष्टमी पर गूंजे महागौरी के जयकारे

Sat, 28 Mar 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Sat, 28 Mar 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
Navratri Gunje mahagauri Jaykare

चैत्र नवरात्र के आठवें दिन हजारों श्रद्धालुआें ने श्रद्धा भाव के साथ माता महागौरी की पूजा अर्चना की। मंदिरों में सुबह से मां के जयकारों की गूंज गुंजायमान रही। वहीं नवरात्र की अष्टमी को मंदिराें में विशेष प्रकार की सजावट की गई।

विज्ञापन



माता महागौरी के दर्शन के लिए देवी भक्तों का जन सैलाब उमड़ा। शहर में जगह जगह भंडारे का भी आयोजन किया गया। चैत्र नवरात्र का आठवां दिन महागौरी का माना जाता है। महागौरी अपने भक्तों की मनचाही मनोकामना अवश्य पूरी करती हैं।
विज्ञापन



इसी मान्यता के चलते शुक्रवार को आर्यनगर में काली माता मंदिर, नारायनपुर के महामाई मंदिर, पढ़ीन दरवाजा स्थित मां जगदंबे माता मंदिर, बनारसीदास मोहाल के बड़ी माता मंदिर, जेसीज चौराहा स्थित काली माता मंदिर व बीहड़ी क्षेत्र में विराजमान मां मंगला काली मंदिर में सुबह से महागौरी की पूजा अर्चना का दौर चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
नवरात्र की अष्टमी को लेकर देवी भक्तों में खासा उत्साह दिखाई पड़ा। सुबह से लेकर देर रात तक मैया के जयकारे की गूंज शहर में गुंजायमान रही।


नवरात्र अष्ठमी पर महिलाआें ने अपने सुहाग की खातिर महागौरी को चुनरी भेंट की। युवतियों ने महागौरी की पूजा अर्चना में बढ़-चढ़कर भाग लिया। चैत्र नवरात्र की अष्टमी के चलते देवी मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया। मैया का भव्य श्रृंगार भी किया गया।



शहर के दर्जनभर से अधिक मंदिरों में देवी मां की झांकी भव्य तरीके से सजाई गई थी। देवी मैया की झांकी के दर्शन को दूरदराज से भक्तगण आते रहे। भक्तों ने नवरात्र की अष्टमी पर पहले अपने घरों में हवन-पूजन करने के बाद मंदिराें में जाकर महागौरी की पूजा अर्चना की। वहीं घरों में पूजा के बाद कन्या भोज का आयोजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed