फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   namit sabhasad

शासन द्वारा नामित सभासदों ने ली शपथ, क्षेत्र में विकास में सहयोग का किया वादा

Sun, 24 May 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
namit sabhasad
फोटो 23एयूआरपी06- अजीतमल नगर पंचायत में नामित सभासदों को शपथ ग्रहण करातीं अध्यक्ष - फोटो : AURAIYA
औरैया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जिले में नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में नामित किए गए सभासदों का शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ। सभासदों का कार्यक्रम के दौरान मौजूद कर्मचारियों व सभासदों ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सभासदों ने क्षेत्र के विकास में हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद में शुक्रवार को कार्यक्रम के दौरान पालिकाध्यक्ष गायत्री देवी ने नामित सभासदों अमरचंद्र राठौर, अरविंद चौबे, पुष्पा शर्मा, शिवपाल सिंह भदौरिया, भैरव सिंह सोलंकी को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण दिलाई। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी शुक्ला, ईओ बलवीर सिंह के पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे। नगर पंचायत बिधूना में विधायक प्रतिनिधि देवेश शाक्य की मौजूदगी में अध्यक्ष अमित कुमार बाथम ने नामित सभासद आशीष त्रिवेदी उर्फ सत्यम, उदय प्रताप सिंह सेंगर, आशीष वर्मा को शपथ ग्रहण कराई।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष गीता शाक्य, ईओ निषाद मधुमय, भाजपा नेता अनिल गुप्ता, गोविंद सिंह भदौरिया, रमेश गुप्ता, विकास गौर, अशोक चौहन, लाल सिंह सेंगर मौजूद रहे। नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल में अध्यक्ष रानी देवी ने मनोनीत सभासद आशाराम राजपूत, शिवकुमार दिवाकर, अमृत सिंह कुशवाहा को निष्ठा पूर्वक कार्य करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रजनीश पांडेय, ईओ विजय कुमार, मदन लाल पोरवाल, विशंभर सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे।शपथ ग्रहण के बाद कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे सभासदों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने नामित सभासदों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान नामित सभासदों ने कहा कि वह क्षेत्र के विकास में हर संभव प्रयास करेंगे।

फोटो 23एयूआरप05- बिधूना नगर पंचायत में शपथ ग्रहण करते नामित सभासद

फोटो 23एयूआरप05- बिधूना नगर पंचायत में शपथ ग्रहण करते नामित सभासद- फोटो : AURAIYA

फोटो 23एयूआरपी04- नगर पालिका परिषद में नामित सभासदों को शपथ ग्रहण करातीं पालिकाध्यक्ष गायत्री देव?

फोटो 23एयूआरपी04- नगर पालिका परिषद में नामित सभासदों को शपथ ग्रहण करातीं पालिकाध्यक्ष गायत्री देव?- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed