फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   named accused could not be arrested, people gheroed kotwali

नामजदों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित पीड़ितों ने कोतवाली का घेराव कर काटा हंगामा

Sun, 13 Mar 2022 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
named accused could not be arrested, people  gheroed kotwali
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिधिचंद्र निवासी पीड़ितों ने रविवार सुबह कोतवाली का घेराव कर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने बताया कि तीन माह पूर्व दर्ज मुकदमे के आरोपियों को पुलिस ने अभी तक नहीं पकड़ा है। शनिवार की रात आरोपियों ने फिर से मारपीट की। आक्रोशित लोगों ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

रविवार सुबह विधिचंद्र निवासी लता अपने परिजनों और मोहल्ले के लगभग 50 लोगों के साथ कोतवाली पहुंची। इन लोगों ने कोतवाली का घेराव कर दिया। उन्होंने बताया कि छह दिसंबर 2021 की शाम लगभग पांच बजे मोहल्ला निवासी वसीम, फहीम, नदीम, राजा, पोले, उस्ताद ने उनके साथ मारपीट की थी। शोरगुल सुनकर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने उन्हें बचाया था। इस प्रकरण में पुलिस ने नहीं सुनीं, तो एसपी से वह लोग मिले। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने सभी नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं की।
विज्ञापन

इसकी नतीजा ये रहा कि इन आरोपियों के हौसला बढ़ गया। शनिवार रात इन नामजद आरोपियों ने फिर से मोहल्ले में बवाल किया। उन लोगों के साथ मारपीट भी की। जब पुलिस से शिकायती की तो पुलिस ने उनके पक्ष की दो महिलाओं को पकड़कर कोतवाली में बिठा लिया। जबकि नामजद आरोपियों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि महिलाओं के बीच झगड़े का मामला है। दोनों पक्षों को कोतवाली लाया गया था। जहां उन्हें समझाकर मामला शांत कराते हुए समझौता के बाद छोड़ दिया गया है। पूर्व में दर्ज मुकदमे के नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed